राज्य ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में आगरा के पंकज शर्मा ने जीते तीन स्वर्ण पदक



 न्यूज़ स्ट्रोक

आगरा, 12 सितंबर 2026। बरेली में आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वान्डो प्रतियोगिता के पहले दिन आगरा के इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर पंकज शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीनियर वर्ग में तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
जिला ताइक्वान्डो संघ, आगरा के कोषाध्यक्ष एवं अधिवक्ता योगेंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि बरेली के संजय नगर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम के इंडोर हॉल में उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वान्डो संघ द्वारा बरेली ताइक्वान्डो संघ के सहयोग से प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 43वीं ऑफिशियल जूनियर फाइट, 16वीं जूनियर पूमसे, 40वीं ऑफिशियल सब-जूनियर फाइट, 14वीं सब-जूनियर पूमसे तथा कैडेट एवं सीनियर ओपन उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वान्डो प्रतियोगिताएं शामिल हैं।
प्रतियोगिता के पहले दिन पंकज शर्मा ने सीनियर वर्ग की पूमसे स्पर्धा में व्यक्तिगत, युगल और टीम मुकाबलों में आगरा का प्रतिनिधित्व किया और तीनों में स्वर्ण पदक हासिल किए। उन्होंने क्रमशः एक-एक स्वर्ण पदक जीतकर कुल तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए। पूमसे की जीते, शिपजिन एवं कोरियो स्पर्धाओं में पंकज शर्मा ने सर्वाधिक अंक अर्जित किए।
पंकज शर्मा की इस उपलब्धि पर संगीता शर्मा, संतोष कुमार सिंह, दिनेश चंद्र शर्मा, डॉ. यूके शर्मा, नरेंद्र शर्मा, अमित शर्मा, मधु शर्मा, हरिकांत शर्मा एवं नवनीत कुलश्रेष्ठ ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
दीं।

Post a Comment

0 Comments