यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस: तीन वर्गों के सेमीफाइनल में पहुंचीं आगरा की खिलाड़ी पहल गुप्ता

 




न्यूज़ स्ट्रोक 
आगरा, 4 सितम्बर, 2026। एकलव्य इंडोर स्टेडियम, आगरा में आयोजित स्वर्गीय श्रीमती इंद्रा बंसल स्मृति तृतीय यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट में आगरा की पहल गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन वर्गों के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। ताज नगरी की तेजी से उभरती हुई टेबल टेनिस खिलाड़ी पहल गुप्ता ने महिला वर्ग, यूथ बालिका अंडर-19 और जूनियर बालिका अंडर-17 वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतकर अंतिम चार में जगह बनाई।
प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन के निर्देशन में, आगरा जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में और ‘स्टैग ग्लोबल’ के सहयोग से किया जा रहा है। प्रतियोगिता के आयोजन में डॉ. विजय किशोर बंसल की महत्वपूर्ण भूमिका है।
महिला वर्ग के क्वार्टर फाइनल
महिला वर्ग में आरती चौधरी (गाजियाबाद) ने एलिना मिश्रा (लखनऊ) को 11-4, 11-7, 13-11 से हराया। पहल गुप्ता (आगरा) ने अनिका गुप्ता (गाजियाबाद) को कड़े मुकाबले में 4-11, 12-10, 14-12, 13-11 से शिकस्त दी। अवनी त्रिपाठी (गाजियाबाद) ने समृद्धि शर्मा (गौतम बुद्ध नगर) को 12-10, 11-3, 5-11, 11-7 से हराया, जबकि गुंजन साहू (लखनऊ) ने दिशा (गाजियाबाद) को 11-9, 11-8, 11-8 से पराजित किया।
यूथ बालक वर्ग अंडर-19
यूथ बालक वर्ग के क्वार्टर फाइनल में गर्व सिंगला (गौतम बुद्ध नगर) ने आगरा के केशव खंडेलवाल को 15-13, 11-6, 11-8 से हराया। आरव राठी (गाजियाबाद) ने शौर्य गोयल (लखनऊ) को 6-11, 7-11, 13-11, 11-5, 11-6 से मात दी। अर्णव पंवार (गाजियाबाद) ने आदित्य सिंह (अलीगढ़) को 11-7, 11-5, 11-4 से हराया। लक्ष्य कुमार (लखनऊ) ने युवान पांडेय को वॉकओवर के जरिए हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
यूथ बालिका वर्ग अंडर-19
यूथ बालिका वर्ग में पहल गुप्ता (आगरा) ने साक्षी तिवारी (लखनऊ) को 11-2, 8-11, 11-9, 11-8 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। आयुषी सिंघल (गौतम बुद्ध नगर) ने अंकिशा मिश्रा (आगरा) को 11-13, 12-10, 11-9, 11-9 से पराजित किया। अवनी त्रिपाठी (गाजियाबाद) ने अनोखी केशरी (वाराणसी) को 11-6, 11-7, 9-11, 11-8 से हराया। याशिका तिवारी (गाजियाबाद) ने आगरा की सुहानी अग्रवाल को 11-3, 11-5, 11-5 से शिकस्त दी।
जूनियर बालिका वर्ग अंडर-17
जूनियर बालिका वर्ग में भी पहल गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अंशिका गुप्ता (प्रयागराज) को 12-10, 11-4, 7-11, 11-6 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। अंकिशा मिश्रा (आगरा) ने साक्षी तिवारी (लखनऊ) को 11-3, 11-4, 11-6 से हराया। समृद्धि शर्मा (गौतम बुद्ध नगर) ने शालिनी देवी (प्रयागराज) को 11-5, 6-11, 11-4, 14-12 से पराजित किया। स्वस्ति चंद्रा (लखनऊ) ने श्रेया कुकरेती (गौतम बुद्ध नगर) को 17-15, 11-5, 11-8 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता के दौरान एन.के. लहरी (लखनऊ), आगरा जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन की सचिव डॉ. अलका शर्मा, उपाध्यक्ष सजल गुप्ता, कर्नल राजेश राघव, सविता राघव, वरिष्ठ कोच जुनैद सलीम, मनोज कुमार, भारत मंगल सहित अन्य पदाधिकारी एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments