माध्यमिक विद्यालयों की दो दर्जन खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन स्थल आवंटित



न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 25 जुलाई। राजकीय इंटर कॉलेज शाहगंज के हॉल में डॉ. जनक सिंह की अध्यक्षता में वर्ष 2024-24 के खेल आवंटन के लिए समस्त प्रधानाचार्यों एवं व्यायाम शिक्षकों की बैठक आहूत की गई। मंगलवार को आयोजित इस बैठक में  सभी ने अपने-अपने सुझाव दिए। बैठक में करीब दो दर्जन खेलों के लिए विभिन्न स्कूलों को मेजबानी दी गई।
गौरतलब है कि  सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता पहले ही हो चुकी है, जो एकलव्य स्टेडियम में आयोजित हुई थी। बच्चे हुए 22 खेलों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए विभिन्न स्कूलों को जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में डॉ. अनिल वॉशिष्ठ, डॉ. एसके सिंह, डॉ. अतुल कुमार जैन,  डॉ. ममता शर्मा, अंजना चौहान, रागिनी शर्मा, मालती वर्मा, डॉ. चतुर सिंह, डॉ. पीयूष शर्मा, अंजलि नाकरा, ज़िला क्रीड़ा सचिव रीनेश मित्तल, पंकज शर्मा, केपी सिंह यादव, अनिल कुमार, चौधरी हरपाल सिंह, पंकज कश्यप, सौरभ सिंह, सौरभ गुप्ता, रवि प्रकाश, दिग्विजय सिंह, विजेंद्र सिंह सोलंकी, रजनेश शर्मा, रामकेश यादव, गोविंद सिंह, मोहन सिंह, ब्रजेश कुमार, सरिता यादव, विदुषी सिंह, ज्योति सोनी आदि उपस्थित रहे।

खेल आवंटन वर्ष-2024-24 इस प्रकार है:
  • नेहरू हॉकी: अंडर 15 व 17 वर्ष बालक वर्ग, 
  • बालक एवं बालिका (केवल 17 वर्ष)
  • आयोजन स्थल: आशा राम रतन लाल इंटर कॉलेज जरार बाह। .
  • तैराकी-17 व 19 वर्ष  बालक एवं बालिका
  • आयोजन स्थल: बालक वर्ग  महात्मा दूधाधारी इंटर कॉलेज 
  • बालिका-पंडित दीन दयाल उपाध्याय,मॉडल राजकीय इंटर कॉलेज ,मिढाकुर।
  • ताइक्वांडो : अण्डर  14,17 व 19 वर्ष 
  • आयोजन स्थल: बालक -महर्षि परशुराम इंटर कॉलेज।
  • बालिक़ा-सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज।
  • हॉकी: अण्डर -14 व 19 वर्ष 
  • आयोजन स्थल: बालक -ठाकुर तेज सिंह इंटर कॉलेज 
  • बालिका- बीडी जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज।
  • बास्केटबॉल-अण्डर - 14 व 19 वर्ष 
  • आयोजन स्थल: बालक-एम डी जैन इंटर कॉलेज 
  • बालिका- क्वीन विक्टोरिया इंटर कॉलेज
  • फुटबॉल- अण्डर- 14 व 19 वर्ष 
  • आयोजन स्थल: बालक-करन सिंह इंटर कॉलेज,रहलई।
  • बालिका- जॉय हैरिस कइका।
  • खो- खो: 
  • आयोजन स्थल: बालक एवं बालिका-श्री दान कुंवारि इंटर कॉलेज।
  • बैडमिण्टन : अण्डर - 14 व 19 वर्ष 
  • आयोजन स्थल: बालक-रत्न मुनि जैन इ का।
  • बालिका-राजकीय हाईस्कूल,जाऊपुरा।
  • टेबल टेनिस: अण्डर  14 व 19 वर्ष 
  • आयोजन स्थल: बालक-विक्टोरिया इंटर कॉलेज 
  • बालिका-सेंट जॉन्स क इ का।
  •  राइफ़ल शूटिंग: अण्डर  14 व 19 वर्ष
  • आयोजन स्थल: बालक एवं बालिका आनंद इंटर कॉलेज
  • वॉलीबॉल: अण्डर  14 व 19 वर्ष 
  • आयोजन स्थल: बालक-सर्वोदय इ का,पिनाहट
  • बालिका- महाकवि सूर स्मारक इंटर कॉलेज।
  • क्रिकेट: अंडर- 17 व 19 वर्ष 
  • आयोजन स्थल: बालक-बैप्टिस्ट हायर सेकेंडरी स्कूल।
  • बालक 14 बालिका 19: आरबीएस इंटर कॉलेज।
  •  कबड्डी: अण्डर -14 व 19 वर्ष 
  • आयोजन स्थल: बालक -जय देव कॉलेज का कागरौल।
  • बालिका-शंकर लाल इंटर कॉलेज ,लादूखेरा।
  • हैंडबॉल: अण्डर  14 व 19 वर्ष 
  • आयोजन स्थल: बालक-सेंट जॉन्स इंटर कॉलेज।
  • बालिका- सेंट जोसफ़ इंटर कॉलेज।
  • बॉक्सिंग: अण्डर  14,17 व 19 वर्ष 
  • बालक-गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज इटोरा।
  • जूडो: अण्डर  14,17 व 19 वर्ष
  • आयोजन स्थल: बालक महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज.
  • बालिक़ा-केदार नाथ सेकसरिया कन्या इंटर कॉलेज।
  • तीरंदाज़ी: अण्डर  14,17 व 19 वर्ष
  • आयोजन स्थल: बालक एवं बालिका -जीडी एम इंटर कॉलज़, बिचकौली,बाह।
  • कुश्ती: बालक अण्डर  14,17 व 19 वर्ष एवं बालिका केवल अण्डर 19 वर्ष
  • आयोजन स्थल चाहरवाटी इंटर कॉलेज।
  • भारोत्तोलन: अण्डर 17 व 19 वर्ष
  •  आयोजन स्थल: बालक रफ़ी अहमद किदवई कॉलेज।
  • बालिका- चन्द्रा बालिका कन्या इंटर कॉलेज।
  • कराटे: अण्डर  14,17 व 19 वर्ष
  •  आयोजन स्थल: बालक-हुब्बलाल इंटर कॉलेज।
  • बालिक़ा-राजकीय हाईस्कूल,जय नगर।
  • जिमनास्टिक: अण्डर  14,17 व 19 वर्ष
  •  आयोजन स्थल: बालक एवं बालिका-पंचशील इंटर कॉलेज।
  • एथलेटिक्स- जनपदीय क्रीड़ा समिति।

Post a Comment

0 Comments