-वर्तमान में आगरा में केवल 11 सक्रिय केस, पूरे देश में भी कम हो रहे केस
-12 से 14 साल के बच्चों में कोविड टीकाकरण शुरू होने जा रहा 16 से
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 14 मार्च। देश में कोरोना के मामले घट रहे हैं। आगरा के लिए भी राहत की बात है कि सोमवार को आगरा में एक भी नया केस नहीं मिला। एक दिन पूर्व रविवार को पांच कोरोना मरीज मिले थे। सोमवार को जिलाधिकारी द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार अब आगरा में कुल 11 एक्टिव केस हैं।
अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 36153 हो गई है। इनमें से 35677 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। सरकारी आंकड़ों में मृतक संख्या 465 है। सोमवार तक 2505452 लोगों की जांच हो चुकी थी। ठीक होने की दर 98.69 फीसद पर आ गई है। ऐसे में लोग अब धूमधाम से होली मनाएंगे।
अब 16 मार्च से 12 से 14 साल के बच्चों में भी वैक्सीनेशन शुरू होने जा रहा है। इन बच्चों को कोरबीवेक्स वैक्सीन लगाई जाएगी। अभी तक 15 से 18 साल के बच्चों को वैक्सीन दी जा रही थी। अगर बात करें तो पूरे देश की तो एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के केवल 2,503 नए मामले सामने आए हैं। यह अब तक के 680 दिनों में सबसे कम है। इसके साथ भारत में वर्तमान में 38,069 सक्रिय रोगी हैं और यह 675 दिनों में सबसे कम है। सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों के 0.08 प्रतिशत हैं। नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.72 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 4,377 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,24,41,449 हो गई है। पिछले 24 घंटों में कुल 5,32,232 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 77.90 करोड़ से अधिक (77,90,52,383) जांच की गई हैं।
0 Comments