आगरा कंप्यूटर एसोसिएशन पर रेंजर्स की बड़े अंतर से जीत

 


न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 15 मार्च । कॉस्मॉस क्रिकेट ग्राउंड, दयालबाग पर खेले जा रहे पाचवें ओल्ड बॉयज क्रिकेट चैंपियनशिप में मंगलवार को खेला गया मैच रेंजर्स की टीम ने आगरा कंप्यूटर एसोशिएशन की टीम को 221 रनों से हराकर जीता।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रेंजर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 260 रन बनाये। रेंजर्स की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अर्जुन शर्मा ने 43 गेंदों में 14 चौकों व चार छक्कोंं की मदद से ताबड़तोड़ 98 रन बनाए। जतिन जुरैल ने 60 व मयंक सोंधी ने 41 रन का योगदान दिया। आगरा कंप्यूटर एसोशिएशन की ओर से गेंदबाजी करते हुए कौशलदीप ने 2 विकेट लिए।
जबाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी आगरा कंप्यूटर एसोशिएशन की टीम 10 ओवरों में 39 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी। रेंजर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए संजय अग्रवाल ने चार व जयदीप सिंह ने तीन विकेट लिये। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अर्जुन शर्मा व डिफेंडर ऑफ द मैच का पुरस्कार कौशलदीप को प्रदान किया गया। मैच के दौरान फिरोज खान, द्रवित शर्मा, किताब सिंह, धीरज, मुन्ना सिकरवार आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments