ताजमहल पहुंचीं 20 देशों की सुंदरियां, घंटे भर निहारा स्मारक


न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 25 जुलाई। आगरा पहुंचीं मिस टीन इंटरनेशनल की प्रतिभागियों ने सोमवार को ताजमहल का दीदार किया। मुख्य गुंबद के सामने फोटो खिंचवाएं। ताजमहल आईं इन सुंदरियों को देख पर्यटकों भी इनकी ओर आकर्षित होते दिखाई दिए। मुंबई की राशि पारसरामपुरिया मिस टीन इंटरनेशनल में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। सभी करीब एक घंटे तक ताज में रुकीं और फोटो सेशन कराये। 
भारत सहित करीब 20 देशों की सुंदरियों ने मोहब्बत की इमारत ताजमहल का दीदार किया। ये सुंदरियां संगमरमरी स्मारक की खूबसूरती में खो गईं। मुख्य गुंबद के सामने फोटो खिंचवाने के बाद इनमें डायना सीट पर फोटो खिंचवाने की बेताबी नजर आई। विश्व भर की इन सुंदरियों ने ताजमहल का भ्रमण किया। ताज के इतिहास को जाना।
 ये सुंदरियां मिस टीन इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का फाइनल तीन अगस्त को दिल्ली में प्रस्तावित है। सभी प्रतिभागी दिल्ली से आई थीं और यहां ताजमहल देखने के बाद जयपुर रवाना हो गईं।
29 वर्षों के मिस टीन इंटरनेशनल के इतिहास में अब तक केवल आयुषी ढोलकिया ही यह खिताब जीत सकी हैं। वह वर्ष 2019 में मिस टीन इंटरनेशनल चुनी गई थीं। ताजमहल के दीदार को आने वाली प्रतिभागियों में नीदरलैंड की ऐनी ब्रोउर, मैक्सिको की नबीला विलानुएवा, वियतनाम की नो नोक जिया हान, मंगोलिया की एमुजिन नरानबोल्ड, इंडोनेशिया की ग्रेसिएला सोरेस, थाईलैंड की टेप्पावी सुंग-ओंग, पुर्तगाल की बियाट्रिज नोगुरिया, सर्बिया की वेनेरा स्टेनोसावल्जेविक, फिलीपींस की ईयूरिका सीएलो सी. अबेरो, बोत्सवाना की गिमहानी मोहाऊ परेरा, जिम्बाब्वे की की-वोने हुंडा, नामीबिया की ऐलेक्सिस स्वार्ट, बेल्जियम की दानित्सजा शाऊटीट, नेपाल समीक्ष्या निरोला, कनाडा की एंजेली डिसारी लचिका, दक्षिण अफ्रीका की मीके वान डेर मेर्वे, कंबोडिया की पान्हा विमेलिया डाइ, डोमिनिकन रिपब्लिक की बियाट्रिज पेरेज गुनेन, अमेरिका की अलेजांड्रा गोंजालेज शामिल थीं।

Post a Comment

0 Comments