कांग्रेस नेता अधीर रंजन के खिलाफ भाजपा महानगर महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन, दी चेतावनी


- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गई टिप्पणी का देशभर में हो रहा विरोध 

न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 28 जुलाई । कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी की ओर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपत्नी कहकर संबोधित किए जाने वाले बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। संसद से लेकर सड़क तक कांग्रेस नेता की आलोचना की जा रही है। बीजेपी इस मामले में काफी मुखर नजर आ रही है।
इसी क्रम में आगरा में गुरुवार को भाजपा महानगर महिला मोर्चा की सदस्याओं ने अध्यक्ष उपमा गुप्ता के नेतृत्व में सूर सदन पर एकत्रित होकर अधीर रंजन चौधरी की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी के बारे में की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया।
मौजूद महिलाओं ने  कांग्रेस पार्टी को चेतावनी दी कि  यदि राष्ट्रपति जी से माफी नहीं मांगी गई तो इस मुहिम को महिला मोर्चा आगे तक ले कर जाएगा। उपमा गुप्ता और सोशल मीडिया प्रभारी रेखा नागपाल ने कहा कि  राष्ट्रपति देश का सर्वोच्च पद है। राष्ट्रपति पूरे देश के होते हैं लेकिन कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने जिस निकृष्ट मानसिकता व घटियापन का परिचय दिया है वह अक्षम्य है। उन्होंने भारत के राष्ट्रपति का अपमान किया है। यह सर्वोच्च पद पर बैठी हुई एक महिला का अपमान है, यह नारी शक्ति का अपमान है। इस प्रदर्शन में रेखा नागपाल, निधि पाठक,  वंदना सिंह, आशा अग्रवाल, अपूर्वा सिंह,  सिंधु गुप्ता, कुमकुम उपाध्याय,  रेनू यादव और श्वेता आदि उपस्थित रहीं।


Post a Comment

0 Comments