एक यूनिट रक्तदान, बचाएगा तीन की जान



-अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा, केन्द्रीय युवादल और मंडलीय परिषद ने आठ जगहों पर लगाया रक्तदान शिविर


न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 24 जुलाई। एक यूनिट रक्तदान तीन लोगों की जान बचा सकता है। तीन माह के अंतराल पर रक्तदान से हृदय तो स्वस्थ रहता है साथ ही तनाव से भी राहत मिलती है। इस तरह से लोगों को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा केन्द्रीय युवादल व माथुर वैश्य मंडलीय परिषद आगरा मंडल द्वारा आठ स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कुल 526 यूनिट रक्तदान हुआ।


आगरा पब्लिक स्कूल में विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और आगरा पब्लिक स्कूल के चेयरमान महेश शर्मा ने, माथुर वैश्य सभागार में शिविर का शुभारम्भ कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय व पूर्व महासभा अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद गुप्ता ने महादेव की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण भारत में एक साथ लगभग 70 रक्तदान शिविर आयोजित किए गए हैं। इसमें 526 यूनिट रक्तदान किया।
मनीष गुप्ता (बी निगेटिव) अब तक 50 बार रक्तदान कर चुके हैं। इस बार उन्होंने अपनी पत्नी (श्वेता गुप्ता) को भी रक्दान के लिए प्रेरित किया। बेटा देवांग भी तीन बार रक्तदान कर चुका है और ए निगेटिव है। इस बार तीनों ने एक साथ रक्तदान किया। 
इस अवसर पर मुख्य रूप से मंडलाध्यक्ष आगरा मंडल अशोक कुमार गुप्ता, मंडल मंत्री अचल गुप्ता, मंडल कोषाध्यक्ष मुकेश गुप्ता, केन्द्रीय युवादल अध्यक्ष आकांश मैरोठिया, मंडल संरक्षक विनोद सर्राफ, दिलीप गिदौलिया, रक्तदान संयोजक रोबिन गुप्ता, रि़षभ गुप्ता, नीतेश गुप्ता, मुकेश, विमल, दिलीप, अतुल गुप्ता, विनय, सौरभ, विकास, कुमकुम गुप्ता, विशाल गुप्ता, सागर, रीतेश आदि उपस्थित रहे।
रक्तदान करने वाले लोगों का प्रोत्साहन बढ़ाने व अन्य लोगों को रक्तदान को प्रेरित करने के लिए प्रमाण पत्र के साथ उपहार व तुलसी के पौधे भी भेंट किए गए।
 कुल मिलाकर माथुर वैश्य महासभा भवन, पचकुईया पर 60 यूनिट, लोकहितम ब्लड बैंक कमला नगर पर 82 यूनिट, आगरा पब्लिक स्कूल, विजय नगर में 105 यूनिट, देश दीपक पब्लिक स्कूल, सेक्टर 10 सिकन्दरा पर 55 यूनिट, आरती मनोज हॉस्पीटल, राजपुर चुंगी पर 80 यूनिट, लक्ष्मी नारायण मंदिर, एत्माद्पुर पर 70 यूनिट, माथुर वैश्य धर्मशाला, इरादतनगर पर 26 यूनिट और श्रीराम चैरिटेबिल ब्लड बैंक, शाहदरा चुंगी पर 20 यूनिट रक्तदान हुआ।

Post a Comment

0 Comments