न्यूज़ स्ट्रोक
नई दिल्ली, 17 जुलाई। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने सिंगापुर ओपन का खिताब जीत लिया है । उन्होंने फाइनल में चीन की वांग झी यी को 21-9, 11-21 और 21-15 से हराया। पूरे मैच पर सिंधु ने अपनी पकड़ बनाए रखी। उनकी सर्विस लाजवाब थी। तीन सेट तक चले मुकाबले में पीवी सिंधु ने कमाल का खेल दिखाया।
इससे पहले सिंधु ने सेमीफाइनल में जापान की साएना कावाकामी को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। सिंधु का यह इस साल की तीसरा खिताब है। इससे पहले वह सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय और स्विस ओपन में दो सुपर 300 खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।
सिंधु ओलिंपिक में रजत और कांस्य पदक के अलावा विश्व चैंपियनशिप में एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक भी जीत चुकी हैं।
फाइनल कुल 58 मिनट तक चला
दुनिया की 11वें नंबर की खिलाड़ी वांग झी के खिलाफ सिंधु को काफी संघर्ष करना पड़ा। हालांकि, अंत में उन्होंने जीत हासिल की। इस मैच में सिंधु ने शानदार शुरुआत की थी और पहला गेम 21-9 के अंतर से अपने नाम किया। उन्होंने सिर्फ 12 मिनट में पहला गेम जीत लिया था। सिंधु ने लगातार 13 प्वाइंट हासिल किए थे। हालांकि, दूसरे गेम में चीनी खिलाड़ी ने वापसी की और 21-11 से दूसरा सेट जीत लिया। अब मैच बराबरी पर पहुंच चुका था और तीसरा सेट निर्णायक था। तीसरे सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ और अंत में सिंधु ने 21-15 के अंतर से जीत हासिल की। इससे पहले सिंधु ने सेमीफाइनल मैच में जापान की साएना कावाकामी को 21-15, 21-7 के अंतर से हराया था।

जानकारी के लिए बता दें कि सिंधु साइना नेहवाल के बाद सिंगापुर ओपन में गोल्ड मेडल जीतने वाली एकमात्र भारतीय महिला शटलर हैं। इस खिताबी जीत से सिंधु का आत्मविश्वास बढ़ेगा जो बर्मिंघम में 28 जुलाई से होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगी।

0 Comments