-सहारनपुर में खेली गई प्रतियोगिता, बालक टीम उपविजेता
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 01 सितम्बर। सहारनपुर में आयोजित हुई 3 गुणा 3 राज्य स्तरीय जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में आगरा की बालिका टीम वाराणसी को हराकर विजेता रही। वहीं बालक टीम फाइनल में बागपत से हारकर उपविजेता रही।
आगरा की बालिकाओं ने जीबी नगर, मेरठ, मुरादाबाद और फाइनल में वाराणसी को हराते हुए खिताब पर कब्जा किया। बालिका टीम में संजू यादव, रिशीता, हिमांशी, वैशाली शामिल रहीं। वहीं आगरा की बालक टीम गाजियाबाद, मेरठ सहारनपुर और वाराणसी को हराकर फाइनल में पहुंची। फाइनल में आगरा को बागपत से हार का सामना करना पड़ा। इससे टीम को उपविजेता ट्रॉफी से संतोष करना पड़ा। इस उपविजेता टीम में देव, दिव्यांश, नितिन, अमित शामिल थे। टीम कोच मनीष वर्मा थे।
सभी खिलाडिय़ों, कोच और निर्णायकों का आगरा आने पर एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम सदर आगरा मे पूर्व ओलंपियन जगबीर सिंह, आगरा बास्केटबॉल संघ के सचिव डॉ. हरिसिंह, आरएसओ सुनील चंद्र, संयुक्त सचिव डॉ. रिनेश मित्तल द्वारा माला पहनाकर सम्मान किया गया। इस दौरान हैप्पी शर्मा, श्यामवीर सिंह, अरविंद यादव, अयंत राना आदि मौजूद रहे।


0 Comments