Image

गोवा थीम पर भाविप संयम का धमाल



न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 15 सितम्बर। भारत विकास परिषद संयम शाखा द्वारा फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में गोवा थीम पर कार्यक्रम बहुत ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन  एवं वंदे मातरम  के साथ हुई।
कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने खूब मस्ती की। तंबोला एवं अन्य गेम्स आयोजित हुए, जिनमें महिला एवं पुरुषों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और थीम का आनंद उठाया। मिस्टर एंड मिसेस गोआ कपल का भी चयन किया गया। कार्यक्रम में शाखा के मुख्य संरक्षक रवि शिवहरे, अध्यक्ष आशुतोष गोयल, सचिव मनीष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विष्णु गोस्वामी, महिला संयोजिका अर्चना गुप्ता का अहम योगदान रहा। इस अवसर पर शिव कुमार गुप्ता, संजीव अग्रवाल, अजय, आलोक, किशन, अमित, संतोष सिकरवार, अशोक बंसल, आरती शिवहरे, डिंपल, रुचि अग्रवाल, नमिता, सीमा, रजनी वैशाली, मणि, रुचि गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments