-कलश पर पवित्र श्रीफल लिए उत्साह के साथ कलश यात्रा में शामिल हुईं महिलाएं
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 14 सितम्बर। ढोल नगाड़ों संग निकली कलश यात्रा में 151 कलशों संग श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ भाग लिया। बृज भूमि धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा आवास विकास कालोनी सेक्टर सात में 15 से 21 सितम्बर तक आयोजित होने जा रही श्रीमद्भागवत कथा के तहत कलश यात्रा के माध्यम से सभी श्रद्धालुओं को कथा के लिए आमंत्रित किया।
कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कथा वाचक श्रद्धेय एक ब्रह्म राकेश जी होंगे। कलश यात्रा का शुभारम्भ अरुण पाराशर व विनय अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। कथा स्थल से प्रारम्भ हुई कलश यात्रा ने सेक्टर 6 व 7 के क्षेत्रों में भ्रमण किया। राजा परिक्षित व उनकी पत्नी के रूप में रविन्द्र सिंह व कमलेश भी शामिल हुए। ट्रस्ट के महामंत्री सुरेश कंसल ने बताया कि सेक्टर 7 के पार्क (टाइल्स वाले पार्क) में 15 से 21 सितम्बर तक प्रतिदिन दोपहर 1.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा होगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से सुरेश चंद गोयल, मंजु गोयल, महामंत्री सुरेश कंसल, मीडिया प्रभारी सुमित जिन्दल, नेत्रपाल यादव, अनिल सिंह, विनय सिंह, सुमित राणा, बॉबी अग्रवाल, विकास बिंदल, गौरव तिवारी, प्रदीप गुप्ता, नानक चंद, महेन्द्र सिंह, कुलदीप तिवारी, नाथी लाल, नरेश शर्मा, विष्णु दयाल आदि उपस्थित थे।
0 Comments