-अग्रवाल संगठन बुंदू कटरा द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित किया मेहंदी व संगीत उत्सव
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 24 सितम्बर। पंजाब का भंगड़ा और राजस्थान का घूमर। विभिन्न प्रांतों की संस्कृति को समेटे अग्रवाल संगठन बुंदू कटरा के मेहंदी उत्सव में भारत की विशेषता अनेकता में एकता नजर आई। महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार को अग्रवाल सेवा सदन, सेवला में मेहंदी व नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंंभ महाराजा अग्रसेन व रानी माधवी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
भारत की कला और संस्कृति को संजोए कार्यक्रम में सभी सदस्याओं का स्वागत महिला इकाई की अध्यक्ष मीनू गोयल ने किया। मेहंदी प्रतियोगिता में बालिकाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। वहीं तीन वर्गों में आयोजित नृत्य प्रतियोगिता ने भारत की कला व संस्कृति के परिचय कराया। अनुपयोगी सामान से उपयोगी वस्तुएं बनाने की प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से स्मिता गोयल, सारिका, गायत्री, आशा, सपना, आरती, कल्पना, भारती, रेखा, शीतल, अंजना, संध्या, मधु आदि उपस्थित थीं।
वहीं मेहंदी के रंग और उत्सव की उमंग रही। सर्वप्रथम गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। इस वसर पर मुख्य रूप से संगठन के महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका स्मिता गोयल, सहसंयोजिका सोनाली बंसल, कोषाध्यक्ष सारिका सिंघल, आशा गोयल, सपना, आरती, रेखा, रजनी, संध्या, कल्पना, निशा, सविता, लता, सोनम, मधु आदि उपस्थित थीं।
0 Comments