स्टेडियम में नहीं, सेंट जोसेफ में होगी स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता




न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 07 सितम्बर । 66वीं माध्यमिक विद्यालयीय प्रदेशीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता आगरा में 10 से 12 सितंबर तक खेली जाएगी। पहले यह प्रतियोगिता एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जानी थी, जो अब वजीरपुरा रोड स्थित सेंट जोसेफ गर्ल्स इंटर कॉलेज में खेली जाएगी। किसी भी प्रदेश स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पहली बार पीएसएस, ईएसएस एवं एलईडी स्क्रीन की सहायता से लाइव स्कोरिंग सिस्टम लागू होगा। 
बालिकाओं के ठहरने की व्यवस्था क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कॉलेज और सेन्ट जॉन्स गर्ल्स इंटर कॉलेज एमजी रोड पर की गई है। वहीं बालकों की व्यवस्था एमडी जैन इंटर कॉलेज हरीपर्वत, सेंट विसेन्ट गर्ल्स हायर सेकेंड्री स्कूल मोती लाल नेहरू रोड घटिया, मुरारी लाल खत्री कन्या इंटर कॉलेज बाग मुजफ्फर खॉ, सेन्ट जॉन्स इंटर कॉलेज राजेंद्र मार्केट, एसएन रोड, बैप्टिस्ट हायर सेकेंड्री स्कूल साईं का तकिया और हॉलमैन इंस्टीट्यूट कलक्ट्री चौराहा पर की गई है। को-ऑर्डिनेटर पंकज शर्मा के अनुसार प्रतियोगिता में सम्पूर्ण उत्तर प्रदेेश के सभी 18  मंडलों, स्पोर्ट्स कॉलेेज एवं बेसिक शिक्षा विभाग सहित 20 यूनिटों के 700 से अधिक खिलाड़ी एवं खेल अधिकारी प्रतिभाग करेंगे।

Post a Comment

0 Comments