न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 07 सितम्बर। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में जारी आद्य महालक्ष्मी रथयात्रा का मारुति स्टेट चौराहा पेट्रोल पंप पर अतुल गर्ग और प्रवेश गोयल ने माता महालक्ष्मी की आरती उतारकर एवं माल्यार्पण कर शुभारंभ किया।
रथयात्रा शाहगंज अर्जुन नगर खेरिया मोड़, नामनेर, प्रतापपुरा, सदर बाजार शहजादी मंडी, नौलक्खा पहुंची। नौलक्खा से होकर सुल्तानपुरा पहुंची, जहां विश्राम किया। रथयात्रा का जगह-जगह आरती उतारकर एवं पुष्पवर्षा कर ढ़ोल नागाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से श्री अग्रसेन समाज समिति खेरिया मोड़, देवीराम होटल, अग्रवाल संगठन छावनी, माना कैटर्स, अग्रवाल संगठन सुल्तानपुरा रहे। रथयात्रा में प्रमुख रूप से ब्रज प्रदेश चेयरमैन विनोद अग्रवाल, शैलू अग्रवाल हेमलता अग्रवाल, विष्णु विहारी गोयल (महामंत्री अग्रवाल महासभा) सौरभ जैन , शिवराम सिंघल,अखिल बंसल, अखिलेश अग्रवाल, पीयूष तायल, सत्यप्रकाश अग्रवाल (पूर्व पार्षद) राजेश गोयल, मुदित अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, सुनील गोयल, कृष्णा कुमार गोयल, सुनील सैयां, पूजा बंसल, शैल वाला अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, रीता अग्रवाल शामिल रहे.


0 Comments