न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 21 जनवरी। मन्नतें फाउंडेशन की ओर से होटल जेपी पैलेस में ‘ताज रत्न इंटरनेशनल अवार्ड' सेरेमनी और बिजनेस कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। रंग बिरंगी रोशनी में नहाए हॉल में उन शख्सियतों के काम को सलाम किया, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अपने विशेष योगदान से समाज में एक अलग मुकाम हासिल किया है।
कार्यक्रम का शुभारंभ सेलिब्रटी गेस्ट अभिनेत्री लवी रोहतगी, मुख्य अतिथि के रूप में श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह और समाजसेवी डॉ. विजय किशोर बंसल ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि सर्व प्रकश कपूर, जितेंद्र सिंह चौहान, भगत सिंह बघेल, दिनेश राठौर, रामगोपाल काका, पूजा खिलवानी, जया सिंह, विनय चौधरी एवं संस्था अध्यक्ष गौरव धवन ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
धन्यवाद हास्य कवि पवन आगरी ने दिया। संचालन देवयानी सिंह ने किया। इस अवसर पर मधुकर चतुर्वेदी, नितिन कोहली, कुलदीप ठाकुर, विवेक यादव, राजपाल यादव, गौरव राजावत, नरेंद्र त्रिलोकानी आदि मौजूद रहे।
इनको मिला अवार्ड
यूथ आइकॉन अपर्णा राजावत, चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. स्वाति प्रकाश, डॉ. शेफाली मजूमदार, डॉ. रजत सर्व कपूर, डाइटीशियन दिव्या वर्मा, न्याय के क्षेत्र में अधिवक्ता रंजीत शर्मा, ज्योतिष के क्षेत्र में डॉ. श्वेता चावला, शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. सौरभ कुमार अग्रवाल, डॉ. अरुण शर्मा, रियल स्टेट के क्षेत्र में जितेंद्र अग्रवाल, विजय चौधरी, प्रिया सिन्हा, व्यापार के क्षेत्र में प्रशांत मित्तल, उमेश गुप्ता, निखिल सिंघल, सुमंत यादव, समाजसेवा के क्षेत्र में मुरारीलाल गोयल पेंट, कला के क्षेत्र में डॉ. रुपाली खन्ना, ममता शर्मा, महिला उघमी रितिका जिंदल, डॉ. अनुपम श्रीवास्तव, दिव्या त्रिलोकानी, रिचा वशिष्ठ, यमुना स्वच्छता अभियान में मदन मोहन शर्मा, गौरव गिरी, पत्रकारिता के क्षेत्र में शोभित चतुर्वेदी, विनीत दुबे को ताज रत्न इंटरनेशनल अवार्ड से नवाजा गया।
0 Comments