-पिछले चार दिनों से मामले लगातार 10 हजार के पार
नई दिल्ली, 23 अप्रैल (न्यूज स्ट्रोक)। कोरोना एक बार फिर देश में धीरे-धीरे अपने पैर पसार रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में देश में 10,112 कोविड के नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। 24 घंटे में आए नए मरीजों के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 67,806 हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार, 24 घंटे में 29 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद कोरोना से मारने वालों का कुल आंकड़ा 5,31,329 हो गया है। मृत लोगों में सबसे ज्यादा केरला से है, जहां सात लोगों ने पिछले 24 घंटे में दम तोड़ दिया।
मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत दर 98.66 है। एक्टिव केसों की संख्या 67,806 है, जो कुल संक्रमण का 0.15 प्रतिशत है। भारत में अब तक 4,42,92,854 मरीज कोरोना से रिकवर हुए हैं। इसके अलावा मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गई है। मंत्रालय के अनुसार, भारत में अब तक 220.66 करोड़ वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं।
चार दिनों बाद आज मिली राहत
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले चार दिनों से मामले लगातार 10 हजार के पार ही है। मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, भारत में रविवार को एक्टिव मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे थोड़ी राहत जरूर मिलती है। पिछले चार दिनों की रिपोर्ट के अनुसार, सबसे कम पॉजिटिव मरीज रविवार को सामने आए हैं। रविवार को 10,112 लोग पॉजिटिव आए हैं। जबकि, 22 अप्रैल शनिवार को एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 12,193 था। 21 अप्रैल शुक्रवार को भी थोड़ी आंकड़े देखकर राहत जरूर मिली थी। चूंकि, शुक्रवार को एक्टिव मरीजों की संख्या 11,692 थी। वहीं पिछले 4 दिनों में सबसे ज्यादा आंकड़ा 20 अप्रैल को आए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 12,591 लोग गुरुवार को पॉजिटिव आए थे।
सामूहिक समारोह को लेकर चेतावनी
लोग मास्क पहनने से बना रहे दूरी
लखनऊ। चिकित्सा विशेषज्ञों ने शादियों जैसे सामूहिक समारोहों के खिलाफ चेतावनी दी है, जो कोविड मामलों के लिए सुपरस्प्रेडर बन रहे हैं। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, लोगों ने सावधानी बरतना और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना बंद कर दिया है।
केजीएमयू के प्रोफेसर सूर्यकांत ने कहा, यह शादियों, प्रदर्शनियों, मेलों, सामाजिक आयोजनों और धार्मिक समारोहों का मौसम है और लोग बिना सामाजिक दूरी का पालन किए और बिना मास्क पहने इनमें शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा, नगरपालिका चुनाव चल रहे हैं और प्रचार जोरों पर है। लोगों को अधिकतम सावधानी बरतनी चहिए।
आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर मनिंदर अग्रवाल, जिन्होंने गणितीय गणना के माध्यम से दूसरी और तीसरी कोविड लहर के शिखर की सटीक भविष्यवाणी की थी, ने अब कहा है कि कोविड के मामले मई के मध्य में चरम पर होंगे और फिर ग्राफ धीरे-धीरे नीचे आएगा। यूपी के अधिकांश मॉल और मल्टीप्लेक्स में आगंतुकों के लिए सैनिटाइजर और थर्मल स्कैनर लाए गए हैं, लेकिन अधिकांश लोग अभी भी मास्क नहीं पहन रहे हैं।

0 Comments