हरियाली तीज कार्यक्रम में खूब मचा धमाल, रिद्धि अरोड़ा बनी हरियाली तीज क्वीन



न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 24 जुलाई। जनहित सामाजिक सेवा संस्थान ' के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ' साधना ' के अंतर्गत सभी महिलाओं ने सज धज कर हरियाली तीज का कार्यक्रम मनाया।
कार्यक्रम में सरिता तिवारी और नेहा अग्रवाल ने मुख्य अतिथि हिना जैन वं विशिष्ट अतिथि मीरा माहेश्वरी को पटका पहनाकर व  तुलसी का पौधा उपहार स्वरूप देकर स्वागत किया।कार्यक्रम का संचालन संस्था महासचिव सोनी त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने खूब धमाल मचाया। एक से बढ़कर एक ब्यूटी विद ब्रेन महिलाओं में बाजी मारी रिद्धि अरोड़ा ने। हरियाली तीज क्वीन रिद्धि अरोड़ा चुनी गईं। महिलाओं ने भजन एवं सावन के गीत गाकर इस त्यौहार को मनाया। संस्था द्वारा सभी मातृशक्तियो को  छायादार व फलदार वृक्षों के पौधे उपहार स्वरूप दिए गए। सभी मातृ शक्तियों ने संकल्प लिया की  एक पेड़ जरूर लगाएंगी और उसकी देखभाल करेंगी।


महिलाओं के लिए मस्ती का दिन है हरियाली तीज
सोनी त्रिपाठी ने बताया कि हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन हरियाली तीज का त्योहार मनाया जाता है जो कि इस साल 19 अगस्त 2023 को है। यह दिन महिलाओं और लड़कियों का दिन है। इस दिन वह खूब संजती संवरती हैं और झूला झूलती हैं। सुहा​गिन महिलाएं इस दिन हरे रंग के कपड़े और हरी चूड़ियां पहनती हैं। साथ ही मेहंदी भी लगाती है। हरियाली तीज के दिन कुछ जगहों पर व्रत रखने की भी परंपरा है और इस दिन सुहागिनें पति की लंबी उम्र के लिए व्रत भी किया जाता है। इस दिन भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती का पूजन होता है।
कार्यक्रम में शालिनी अग्रवाल,सोनी त्रिपाठी, नीलम भदौरिया , प्रीति दीक्षित, अमीषा, पूजा चावला, मधु गुप्ता, अनिता सोनी, माधवी गुप्ता, निधि गुप्ता, किरन कुमार, पवन कुमार लकी आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments