न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 06 अगस्त। आगरा हॉकी मास्टर्स के तत्वावधान में संडे हॉकी लीग की शुरुआत रविवार 6 अगस्त को हो गई। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि आगरा पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने किया। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष मोहम्मद तैयब इकराम और उत्तर प्रदेश के खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह भी मौजूद रहे।
दिन का पहला मैच आगरा ग्रेटर्स संडे और हॉकी मास्टर्स के बीच खेला गया, इसमें हॉकी मास्टर्स ने 4-2 से शानदार जीत हासिल की। विजयी टीम की ओर से दिलीप शर्मा ने दो गोल, धर्मेंद्र बघेल और मोइन खान ने एक-एक गोल किया। दूसरा मैच ताज सिटी राइडर व ग्रीन सिटी आगरा के मध्य खेला गया। इस मैच में ग्रीन सिटी आगरा ने 6-2 से विजय प्राप्त की। विजेता टीम की ओर से तीन गोल अजय सिंह राजपूत ने, सकलेन, अमरजीत सिंह और सूरज राजपूत ने एक-एक गोल किया।
मुख्य अथिति का स्वागत आगरा मास्टर्स हॉकी के अध्यक्ष राजीव सोई, आरएसओ सुनील जोशी, राम मिलन, अरविंद यादव ने किया।
राजीव सोई ने FIH अध्यक्ष मोहम्मद तैयब इक़बाल को बुके एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। आगरा हॉकी मास्टर के सचिव अमिताभ गौतम ने उत्तर प्रदेश के खेल निदेशक औऱ भारतीय हॉकी टीम के चयन समिति प्रमुख डॉ. आरपी सिंह का बुके देकर स्वागत किया। संचालन केपी सिंह और संजय नेहरू ने किया।
0 Comments