👉अग्रवाल संगठन बुंदू कटरा, सेवला द्वारा 14-15 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा महाराजा अग्रसेन जी का 5147वां जयन्ती महोत्सव
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 02 अक्टूबर। अग्रवाल संगठन बुंदू कटरा, सेवला द्वारा अश्वनि शुक्ल की प्रतिपदा को महाराजा अग्रसेन का 5147वां जयन्ती महोत्सव 14-15 अक्टूबर तक हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिसके तहत आकर्षक झांकियों संग ढोल नगाड़ों संग शोभायात्रा यात्रा निकाली जाएगी। महिलाओं व बच्चों के लिए मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। साथ ही रक्तदान शिविर व स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी आयोजित किया जाएगा।
संरक्षक वासुदेव प्रसाद मित्तल व मार्गदर्शक भगवानदास बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 अक्टूबर को अग्रधाम सेवा सदन सेवला में दोपहर 2 बजे से मेहंदी उत्सव, महिला संगीत व महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। 8 अक्टूबर को टैगोर बाल निकेतन स्कूल डिफेन्स एस्टेट में बालक बालिकाओं के लिए सामान्य ज्ञान एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ 8 अक्टूबर को लोकहितम ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान एवं नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन अग्रधाम सेवा सदन सेवला में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। 15 अक्टूबर को सुबह 8 बजे राधाकृष्ण मंदिर डिफेन्स एस्टेट से आमंत्रण यात्रा (बाइक रैली) का आयोजन होगा। संध्या काल में श्रीदुर्गा मां मंदिर डिफेन्स एस्टेट से बैंड बाजों संग धूमधाम से शोभायात्र का आयोजन किया जाएगा। जिसका समापन श्रीअग्रधाम सेवासदन, सेवला सराय पर होगा। जहां महाराजा अग्रसेन की आरती कर अग्र माता पिता का सम्मान, विजेता व मेधावी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
0 Comments