कप्तानी के कई हैं दावेदार
मुकेश उपाध्याय (न्यूज़ स्ट्रोक )
अपनी कप्तानी में सफलता के कई मील के पत्थर लगा चुके विराट कोहली को लेकर चर्चा है कि यदि टी-20 वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन एक विजेता कप्तान जैसा नहीं रहा तो उनसे टी-20 औऱ वनडे टीम की कप्तानी जा सकती है। लोग विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा का नाम आगे ला रहे हैं। लेकिन क्या यह संभव है? अगर उम्र के लिहाज से देखा जाए तो रोहित शर्मा विराट कोहली से 2 साल बड़े हैं। उनकी उम्र 34 साल हो चुकी है। ऐसे में रोहित शर्मा को भविष्य का कप्तान कैसे कहा जा सकता है।
बीसीसीआई जब भारत के लिए भविष्य की टीम तैयार करने के लिए बात करता है तो उसका कप्तान भी ऐसा होना चाहिए जो महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की तरह लंबे समय तक कप्तानी कर सके। रोहित शर्मा के पास उम्र को देखते हुए बहुत ज्यादा करियर नहीं बचा।
भारत के पास इस समय ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल जैसे खिलाड़ी हैं, जो सिर्फ वनडे या T20 में ही नहीं आगे चलकर टेस्ट मैचों में भी टीम की कमान संभाल सकते है। तीनों के पास यह हुनर है कि वह धोनी और विराट की धरोहर को आगे ले जायें। क्रिकेट में उम्र के हिसाब से देखा जाए तो अब रोहित शर्मा ज्यादा से ज्यादा दो या ढाई साल और खेल सकते हैं।
केएल राहुल क्यों नहीं
भारत को एक नया कप्तान बनाना है तो केएल राहुल अच्छे विकल्प हैं। उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। इंग्लैंड में भी उनकी बल्लेबाजी बहुत अच्छी थी। वो आईपीएल के साथ-साथ 50 ओवर क्रिकेट में इंटरनेशनल लेवल पर बेहतरीन कर रहे विराट कोहली की जगह टीम इंडिया के परमानेंट कप्तान बन सकते हैं। केएल राहुल की तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया राहुल के पास एक स्मार्ट दिमाग है। केएल राहुल में कप्तान बनने के सारे गुण मौजूद हैं। राहुल बल्लेबाज होने के साथ-साथ एक अच्छे विकेटकीपर भी हैं। यह उनके पास प्लस पॉइंट है।
विराट, धोनी का मिश्रण पंत
केएल राहुल के अलावा भारतीय टीम के युवा ऋषभ पंत शानदार विकेटकीपर हैं। ऋषभ टीम इंडिया के लिए महेंद्र सिंह धोनी साबित हो सकते हैं। पंत में जहां धोनी की तरह विकेट के पीछे रहकर क्रिकेट की अच्छी समझ है और बे गेंदबाजों को धोनी की तरह प्रेरित भी करते हैं। ऋषभ पंत धोनी और विराट कोहली के मिश्रण हैं। पंत धोनी की तरह शांत नहीं, विराट की तरह आक्रामक हैं। धोनी और विराट की तरह उन में अकेले दम पर किसी भी मैच को जिताने की क्षमता है।श्रेयस को भी देना चाहिए श्रेय
एक नाम और है जो टीम इंडिया कप्तान बन सकता है। यह नाम है श्रेयस अय्यर का। श्रेयस को जब भी मौका मिला है उन्होंने खुद को साबित किया है। आईपीएल में दिल्ली की कप्तानी भी कर चुके हैं। टी-20 और वनडे में तीन नंबर से लेकर पांच नंबर तक अच्छी खासी बल्लेबाजी कर लेते हैं। मध्यम क्रम के लिए भी काफी भरोसेमंद खिलाड़ी हैं… श्रेयस में पंत जैसी आक्रामकता तो नहीं है लेकिन किस मौके पर कैसा खेलना है और उनकी क्या जिम्मेदारियां बखूबी जानते हैं।
अपनी कप्तानी में सफलता के कई मील के पत्थर लगा चुके विराट कोहली को लेकर चर्चा है कि यदि टी-20 वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन एक विजेता कप्तान जैसा नहीं रहा तो उनसे टी-20 औऱ वनडे टीम की कप्तानी जा सकती है। लोग विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा का नाम आगे ला रहे हैं। लेकिन क्या यह संभव है? अगर उम्र के लिहाज से देखा जाए तो रोहित शर्मा विराट कोहली से 2 साल बड़े हैं। उनकी उम्र 34 साल हो चुकी है। ऐसे में रोहित शर्मा को भविष्य का कप्तान कैसे कहा जा सकता है।
बीसीसीआई जब भारत के लिए भविष्य की टीम तैयार करने के लिए बात करता है तो उसका कप्तान भी ऐसा होना चाहिए जो महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की तरह लंबे समय तक कप्तानी कर सके। रोहित शर्मा के पास उम्र को देखते हुए बहुत ज्यादा करियर नहीं बचा।
भारत के पास इस समय ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल जैसे खिलाड़ी हैं, जो सिर्फ वनडे या T20 में ही नहीं आगे चलकर टेस्ट मैचों में भी टीम की कमान संभाल सकते है। तीनों के पास यह हुनर है कि वह धोनी और विराट की धरोहर को आगे ले जायें। क्रिकेट में उम्र के हिसाब से देखा जाए तो अब रोहित शर्मा ज्यादा से ज्यादा दो या ढाई साल और खेल सकते हैं।
केएल राहुल क्यों नहीं
भारत को एक नया कप्तान बनाना है तो केएल राहुल अच्छे विकल्प हैं। उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। इंग्लैंड में भी उनकी बल्लेबाजी बहुत अच्छी थी। वो आईपीएल के साथ-साथ 50 ओवर क्रिकेट में इंटरनेशनल लेवल पर बेहतरीन कर रहे विराट कोहली की जगह टीम इंडिया के परमानेंट कप्तान बन सकते हैं। केएल राहुल की तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया राहुल के पास एक स्मार्ट दिमाग है। केएल राहुल में कप्तान बनने के सारे गुण मौजूद हैं। राहुल बल्लेबाज होने के साथ-साथ एक अच्छे विकेटकीपर भी हैं। यह उनके पास प्लस पॉइंट है।
विराट, धोनी का मिश्रण पंत
केएल राहुल के अलावा भारतीय टीम के युवा ऋषभ पंत शानदार विकेटकीपर हैं। ऋषभ टीम इंडिया के लिए महेंद्र सिंह धोनी साबित हो सकते हैं। पंत में जहां धोनी की तरह विकेट के पीछे रहकर क्रिकेट की अच्छी समझ है और बे गेंदबाजों को धोनी की तरह प्रेरित भी करते हैं। ऋषभ पंत धोनी और विराट कोहली के मिश्रण हैं। पंत धोनी की तरह शांत नहीं, विराट की तरह आक्रामक हैं। धोनी और विराट की तरह उन में अकेले दम पर किसी भी मैच को जिताने की क्षमता है।

0 Comments