युवराज सिंह ने मैदान के बाहर
भी लगाए हैं कई चौके छक्के
नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह का विवादों से पुराना नाता है। मैदान पर वह जितने बड़े क्रिकेटर हैं, उससे कहीं ज्यादा विवाद उनके मैदान के बाहर हैं। फिलहाल जिस केस को लेकर मुश्किल में दिखाई दे रहे हैं, वो 16 महीने पुराना है। उनकी मुश्किलें जून 2020 को की गई एक अपमानजनक टिप्पणी की वजह से बढ़ी हैं।
युवराज सिंह ने पिछले साल लॉकडाउन के दौरान, क्रिकेटर रोहित शर्मा के साथ इंस्टाग्राम पर बातचीत की थी, जिस दौरान उन्होंने यजुवेंद्र चहल के लिए एक जातिगत आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया था। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो गया था और बाद में युवराज सिंह के रसूख के चलते 8 महीने तक इस मामले में पुलिस ने FIR नहीं दर्ज की थी, जबकि जून 2020 अपमानजनक टिप्पणी आने के बाद ही सामाजिक कार्यकर्ता रजत कलसन इसकी शिकायत कर दी थी। कलसन केस को कोर्ट लेकर गए और कोर्ट ने हरियाणा पुलिस को फटकार लगाते हुए केस दर्ज करने के निर्देश दिए, तब जाकर 8 महीने बाद केस रजिस्टर किया गया।
गौरतलब है कि युवराज सिंह अपनी इस टिप्पणी पर पहले ही खेद जता चुके थे। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था कि, मैं समझता हूं कि जब मैं अपने दोस्तों के साथ बातचीत कर रहा था, तो मुझे गलत समझा गया, जो अनुचित था। हालांकि, एक जिम्मेदार भारतीय के रूप में मैं कहना चाहता हूं कि अगर मैंने अनजाने में किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, तो मैं उसके लिए खेद व्यक्त करता हूं। इसी मामले उन्हें शनिवार रात गिरफ्तार किया गया था, बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।
युवराज पर एक नहीं कई मामले
युवराज सिंह पर आरोप था कि उन्होंने अपनी भाभी पर मां शबनम सिंह की बातें मानने और बच्चा पैदा करने के लिए दबाव डाला था। हालांकि, युवराज सिंह और उनके परिवार ने इन सबी आरोपों को ख़ारिज कर दिया था और कहा था कि अकांक्षा ने निजी दुर्भावना से और फ़ायदा उठाने के लिए ये आरोप लगाए हैं। बाद में मामला कोर्ट के बाहर सुलझने की ख़बरें आई थीं और जोरावर व अकांक्षा ने तलाक़ ले लिया था।
पिता ने की थी धोनी की आलोचना तो मांगी पड़ी थी माफी
युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह कई बार भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर पक्षपात करने और उनके बेटे का करियर ख़राब करने का आरोप लगा चुके है। साल 2015 में युवराज सिंह जब विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाए तो योगराज सिंह ने इसके लिए एमएस धोनी की आलोचना की थी। वो धोनी पर युवराज सिंह का करियर ख़राब करने का आरोप लगाते हैं. पिछले साल एक इंटरव्यू में उन्होंने धोनी को लेकर कहा था कि उन्होंने सिवाए भारत के लिए खेलने के दूसरे खिलाड़ियों के लिए किया क्या है। साल 2015 की योगराज सिंह की टिप्पणी के बाद युवराज सिंह को ट्विटर पर सफ़ाई देनी पड़ी थी। उन्होंने लिखा था, सभी माता-पिता की तरह मेरे पिता भी भावुक हैं और मुझे माही के नेतृत्व में खेलने में हमेशा मज़ा आया और भविष्य में भी ऐसा करूंगा
पर्ल घोटाला
साल 2016 में 45 हज़ार करोड़ रुपये के पर्ल ग्रुप घोटाले में भी युवराज सिंह का नाम सामने आया था। उन्हें और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह को कंपनी की तरफ़ से ज़मीन उपहार में मिलने के आरोप लगे थे।

0 Comments