राजदरबार स्पेस में शान से लहराएगा सौ फ़ीट ऊंचा राष्ट्रध्वज



 न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 08 अक्टूबर। ताजनगरी के राजदरबार स्पेस के 15 एकड़ पार्क पर स्थापित किया गया सौ फ़ीट ऊंचा तिरंगा झ़ंडा अब शहर की शान बढ़ाएगा। शुक्रवार को महापौर नवीन जैन ने तिरंगा फहरा कर शुभारंभ किया। सौ फ़ीट ऊंचे तिरंगे को देखने के लिए शहर के सैंकड़ों लोग राजदरबार स्पेस पहुंचे। तिरंगे झंडे को जैसे ही फहराया गया, उस समय वहां मौजूद हर व्यक्ति देशभक्ति से सराबोर नजर आ रहा था। तिरंगा के आसमान में लहराते ही परिसर में राष्ट्रगान बजने लगा, जिससे परिसर का पूरा वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत दिखा। तिरंगा झंडा फहराए जाने के बाद सभी ने राष्ट्रगान किया।
महापौर नवीन जैन ने कहा कि यहां के बाशिंदे सबसे ऊंचा तिरंगा रोज लहराते हुए जब लोग देखेंगे तो वह देशभक्ति से ओतप्रोत होंगे। आगरा की पहली सौ फ़ीट तिरंगे वाली आवासीय टाउनशिप परिसर पर आने-जाने वाले लोगों के मन में देशभक्ति की भावना मन में जाग्रत हो। राजदरबार स्पेस के दिल्ली स्थित प्रधान कार्यालय से पीयूष गोयल एवं राजेश वर्मा ने महापौर नवीन जैन का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया

Post a Comment

0 Comments