सीनियर महिला क्रिकेट में आगरा की रजनी का एक और अर्धशतक

बिहार के खिलाफ 78 बॉल में

जड़े 50 रन, मेघालय की जीत 


न्यूज़ स्ट्रोक

आगरा/ कोलकाता। आगरा की क्रिकेटर रजनी लोधी ने ऑल इंडिया सीनियर महिला वनडे टूर्नामेंट में लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ा। आज रविवार को कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में बिहार के खिलाफ खेले गए मैच में रजनी ने 78 गेंदों में 50 रन की पारी खेली। इस मैच में मेघालय ने बिहार को 22 रन से हराया
 गौरतलब है कि यह प्रतियोगिता बीसीसीआई की घरेलू क्रिकेट में महिला क्रिकेट की सबसे बड़ी वनडे प्रतियोगिता है। मेघालय ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 176 रन बनाये। रजनी लोधी 78 गेंदों में 50 रन बनाकर रन आउट हुईं। इसके अलावा हजोंग ने 36 और तमांग ने 26 रन बनाए। 
इसके जवाब में अजिमा की घातक गेंदबाजी की बदौलत बिहार की टीम 154 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए याशिता सिंह ने 30 रन बनाये। मेघालय की ओर से अजिमा ने 8 ओवर में 22 रन देकर 5 विकेट लिए। रजनी लोधी ने भी काफी कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में केवल सात रन दिए। 
गौरतलब है कि मेघालय के पहले मैच में रजनी लोधी ने सिक्किम के खिलाफ 68 रन की पारी खेली थी। तब भी वह रन आउट हुई थी।
रजनी लोधी आगरा की स्प्रिंगडेल क्रिकेट एकेडमी में परवेंद्र यादव की प्रशिक्षु हैं। रजनी लोधी बीसीसीआई से मान्यता प्राप्त होने के बाद मेघालय में गेस्ट प्लेयर के रूप में टीम का हिस्सा हैं। 

Post a Comment

0 Comments