छावनी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा महानगर महिला मोर्चा की बैठक में किया मंथन

 
 भाजपा महानगर महिला मोर्चा की बैठक में मौजूद महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की सदस्य पूजा विधानी, महानगर अध्यक्ष उपमा गुप्ता तथा अन्य पदाधिकारी।


न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। भारतीय जनता पार्टी महानगर महिला मोर्चा की छावनी विधानसभा चुनाव को लेकर एक बैठक आज रविवार को ईदगाह स्थित एवरग्रीन होटल में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्य समिति की सदस्य पूजा विधानी मौजूद रहीं।
बैठक की अध्यक्षता महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष उपमा गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि पूजा विधानी ने महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे अभी से चुनावों को लेकर क्षेत्र में काम करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों और कार्यक्रमों को घर-घर तक पहुंचाएं। महिलाओं को अपने साथ जोड़ें। घर घर जाकर महिलाओं को चुनावी प्रक्रिया के दौरान मतदान करने और भाजपा के साथ सक्रिय रूप में जुड़ने के लिए प्रेरित करें।
अध्यक्ष उपमा गुप्ता ने कहा कि संगठन की सभी महिलाएं पूरे जतन से मोदीजी और योगी जी के साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के दिशा निर्देशों के अनुसार कार्य कर रही है। महानगर महिला मोर्चा पूरी तरह से सक्रिय है। उपमा गुप्ता ने संगठन के अब तक किए गए कार्य और आने वाले दिनों में होने वाले कार्यक्रमों की भी जानकारी दी। महिला मोर्चा की सोशल मीडिया प्रभारी रेखा नागपाल ने बताया कि बैठक में महामंत्री निधि पाठक,  उपाध्यक्ष  सिंधु गुप्ता और कार्य समिति की सदस्याएं उपस्थित रहीं।

Post a Comment

0 Comments