सेंचुरियन टेस्ट में भारत की दक्षिण अफ्रीका पर ऐतिहासिक जीत

गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन,

 राहुल रहे मैन ऑफ द मैच

 जीत का जश्न मनाते भारतीय खिलाड़ी। फोटो बीसीसीआई के टि्वटर हैंडल से साभार।


सेंचुरियन। भारतीय टीम ने सेंचुरियन टेस्ट में साउथ अफ्रीका को 113 रनों से हराते हुए इतिहास रच दिया है। उसने सेंचुरियन में पहली बार टेस्ट जीता है और ऐसा करने वाली पहली एशियाई टीम भी बन गई है। 
 इसी के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। टेस्ट के चौथे दिन भारत ने मेजबान टीम को 305 रन का टारगेट दिया था लेकिन अफ्रीका की टीम पांचवें दिन 191 रनों पर ही सिमट गई।
 आज मैच के अंतिम दिन लंच के बाद भारत को यादगार जीत दर्ज करने में केवल दो ओवर लगे। मार्को जेनसेन ने दूसरे सत्र की शुरुआत मोहम्मद शमी की गेंद पर दो चौके लगाकर की, लेकिन पांचवीं गेंद पर शमी ने जेनसेन को ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट करवा दिया।
इसके बाद, अगले ही ओवर में रविचंद्रन अश्विन ने कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी को आउट कर भारत को दूसरे सत्र के पहले 10 मिनट में ही जीत दिला दी।
सेंचुरियन टेस्ट में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने पहली पारी में 327 रन बनाए। केएल राहुल मैच के एकमात्र शतकवीर रहे, जिन्होंने 123 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम के लिए लुंगी एनगिडी को सर्वाधिक 6 विकेट चटकाए। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका महज 197 रन पर सिमट गई। टेंबा बावुमा ने एकमात्र फिफ्टी जड़ी। यहां से टीम इंडिया ने 130 रन की बढ़त हासिल कर ली। 
भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 174 रन बनाए थे। विकेटकीपर ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए थे। वहीं राहुल ने 23 और रहाणे ने 20 रन की पारी खेली थी। अफ्रीका के लिए कगिसो रबादा और मार्को जानेसन ने चार-चार विकेट लिए थे। वहीं दो विकेट लुंगी एनगिडी के नाम रहे थे। पहली पारी में 123 रन बनाने वाले राहुल प्लेयर ऑफ द मैच बने।

 सचिन तेंदुलकर ने की प्रशंसा

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने गुरुवार को सेंचुरियन में ऐतिहासिक जीत के लिए विराट कोहली की टीम की प्रशंसा की। साथ ही, उन्होंने कहा कि दुनिया में कहीं भी ये टीम टेस्ट मैच में 20 विकेट लेने की क्षमता रखती है।





Post a Comment

0 Comments