शिक्षा, चिकित्सा और जनहित के कार्य करेगी सिंधी सेंट्रल पंचायत

सिंधी सेंट्रल पंचायत की मीटिंग के दौरान मौजूद पदाधिकारी

👉नए साल से मास्क वितरण और जागरूकता कार्यक्रम भी किए जाएंगे


न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। सिंधी सेंट्रल पंचायत अब सामाजिक कार्यों में तेजी लाएगी। नए साल में सामाजिक और जनहित से जुड़े कार्य बड़ी संख्या में किए जाएंगे। समाज के कमजोर लोगों के लिए शिक्षा और चिकित्सा की भी व्यवस्था की जाएगी।
इस संबंध में सिंधी सेंट्रल पंचायत की एक बैठक दरेसी  नंबर दो स्थित होटल लाल्स इन में आयोजित हुई। इसमें आगामी कार्यक्रमों पर विचार किया गया। अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी ने कहा कि सिंधी सेंट्रल पंचायत कोरोना  महामारी के प्रति भी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को निभाएगी। दो हजार से ज्यादा लोगों को मास्क वितरित किए जाएंगे। लोगों को मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने तथा भीड़ से बचने के लिए जागरूक किया जाएगा।
पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से कहा कि  पंचायत से जुड़े सभी दुकानदार मास्क पहनेंगे और ग्राहकों को भी बिना मास्क के सामान नहीं देंगे। अन्य लोगों से भी ऐसा ही करने की अपील की जाएगी।
सिंधी भाषा के प्रचार पर भी जोर दिया जाएगा। सिंधी सेंट्रल पंचायत के उपाध्यक्ष घनश्याम दास देवनानी ने कहा कि सिंधी भाषा सिंधी समाज की धरोहर है। घरों में इसके ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने पर बल दिया जाएगा।  सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे ताकि नई पीढ़ी अपने समाज की विस्तृत और प्राचीन परंपरा को समझ सके।
समाज के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के बच्चों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में यथासंभव प्रयास किए जाएंगे। समय-समय पर नि:शुल्क मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे ताकि जरूरतमंद लोग इसका फायदा उठा सकें।
 बैठक में प्रमुख रूप से अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सोनी, उपाध्यक्ष घनश्याम दास  देवनानी, परमानन्द अतवानी, दौलत खूबनानी, सुशील नोतनानी, अशोक कोडवानी, भजन लाल प्रधान, मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी, जयराम दास होतचंदानी, जय प्रकाश  केशवानी, लछमन  गोकलानी, अशोक पारवानी, जगदीश  डोडानी,  आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments