- पंजाब सरकार ने भी जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित की
नई दिल्ली। पंजाब में पीएम मोदी के फिरोजपुर दौरे के दौरान हुई चूक का मामला अब सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट मामले में सुनवाई को तैयार है, वह कल मामले की सुनवाई करेगा। वहीं पंजाब सरकार ने दौरे के दौरान हुई चूक की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया है।
कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा कि वह पंजाब सरकार और केंद्र सरकार को याचिका की कॉपी सौंपे। वरिष्ठ वकील मनिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक का मामला मुख्य न्यायाधीश एन वी रमन्ना की बेंच के सामने उठाया था। मनिंदर सिंह ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि इस तरह की घटना भविष्य में दोबारा ना हो, यह सुनिश्चित करने के लिए पेशेवर और कुशल जांच-पड़ताल की आवश्यकता है। याचिका में पंजाब सरकार को उचित दिशा-निर्देश देने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
पंजाब सरकार ने पीएम मोदी के फिरोजपुर दौरे के दौरान हुई चूक की जांच के लिए जो कमेटी गठित की है उसमें रिटायर्ड जज मेहताब सिंह गिल, प्रमुख सचिव (गृह मामलों) और न्यायमूर्ति अनुराग वर्मा शामिल होंगे। कमेटी तीन दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट पेश करेगी।
दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने गुरुवार को पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात कर पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा चूक के मुद्दे को उठाया। पंजाब बीजेपी के नेताओं ने राज्यपाल से मिलकर गृह मंत्री और डीजीपी की बर्खास्तगी की मांग की।

गौरतलब है कि बुधवार को पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फिरोजपुर में दौरा था। भारी बारिश के कारण पीएम को सड़क मार्ग से जाना पड़ा लेकिन इस दौरान हुसैनीवाला से 30 किलोमीटर दूर रास्ते में प्रदर्शनकारी मिल गए जिस कारण उनका काफिला तकरीबन 20 मिनट बेहद असुरक्षित क्षेत्र में रुका रहा। जिस इलाके में पीएम मोदी का काफिला रुका था, वह आतंकियों के अलावा हेरोइन तस्करों का गढ़ माना जाता है।

0 Comments