न्यूज़ स्ट्रोक
नई दिल्ली, 4 फरवरी । गणतंत्र दिवस परेड 2022 की सर्वश्रेष्ठ राज्य झांकी के रूप में उत्तर प्रदेश की झांकी को चुना गया है। उत्तर प्रदेश ने लगातार तीसरे वर्ष अपना परचम लहराया है।
उत्तर प्रदेश की झांकी का विषय ' एक जिला, एक प्रोडक्ट और काशी विश्वनाथ धाम' था। उत्तर प्रदेश की झांकी में बाबा के धाम की झांकी और बनारस के घाट पर संस्कृति की झलक को प्रमुख रूप से शामिल किया गया था।
पॉपुलर चॉइस कैटेगरी के रूप में महाराष्ट्र की झांकी ने बाजी मारी है। इसके साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के बीच सीआईएसएफ को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल चुना गया। रक्षा मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है।

इस बार 12 राज्यों की परेड को शामिल किया गया था। इसमें यूपी, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, गोवा, उत्तराखंड, पंजाब जैसे राज्य शामिल थे। सबसे ज्यादा तारीफ यूपी, महाराष्ट्र व जम्मू-कश्मीर की झांकी की हुई थी।
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, सेवाओं के बीच इंडियन नैवी को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल के रूप में चुना गया है। भारतीय वायुसेना ने पॉपुलर चॉइस कैटेगरी में जीत हासिल की है। शिक्षा मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से ये विजेता घोषित किए गए हैं। वहीं गणतंत्र दिवस परेड में नौ मंत्रालयों की झांकी को भी शामिल किया गया था। इन मंत्रालयों के बीच हुई प्रतियोगिता में नागरिक उड्डयन मंत्रालय व शिक्षा मंत्रालय संयुक्त रूप से विजेता रहे।
0 Comments