👉निशान यात्रा में श्रद्धालुओं का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। सतरंगी पुष्पों से सजे ढोले में विराजमान श्याम बाबा। आगे 251 निशान लिए झूमते गाते श्रद्धालु। सर्वप्रथम ढोल नगाड़ों संग प्रथम पूज्य श्रीगणपति की सवारी। यह नजारा था श्याम नगरी मासिक पोशाक सेवा संस्था द्वारा श्रीमनःकामेश्वर मंदिर से जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम जी मंदिर तक भक्ति और श्रद्धा संग निकली गई निशान यात्रा का।
इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साह व उमंग के साथ भाग लिया। श्रीमनःकामेश्वर मंदिर से निशान यात्रा का शुभारम्भ भक्तों द्वारा श्रीगणपति व श्याम बाबा की आरती कर किया गया। यात्रा रावत पाड़ा, जौहरी बाजार, सुभाष बाजार, दरेसी, मोतीगंज, कचहरी घाट, बेलनगंज होते हुए खाटू श्याम मंदिर में अपराह्न 11 बजे पहुंची। जगह-जगह यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
मंदिर पहुंचकर खाटू नरेश की आरती कर भक्तों ने 251 निशान अर्पित किए। इस अवसर पर मुख्य रूप से मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अनिल मित्तल,अरुण मित्तल, सतीश चंद्र, संस्था के अध्यक्ष मनोज गोयल, अमित गोयल, मनीष अग्रवाल, नीरज, संजू बंसल, शिवम, पुनीत, रोहित, संतोष गुप्ता, प्रदीप, हिमांशु, विनीता अग्रवाल, सारिका गोयल, डिम्पल गोयल, सीमा अग्रवाल आदि उपस्थित थीं।
0 Comments