प्रशांत दिवाकर और उन्नति पाठक बने साल के बेस्ट कराटे खिलाड़ी

 

होली मिलन और अवार्ड समारोह के दौरान मौजूद कराटे खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक


न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 17 मार्च। जापान कराटे दो सोतोरियो इंटरनेशनल आगरा ने होली उत्सव और बेस्ट स्टूडेंट ईयर अवार्ड 2021-22 समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। आर्य समाज मंदिर ताजगंज में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। 
इस अवसर पर ड्राइंग प्रतियोगिता का भी आयोजित हुई, इसमें खिलाडिय़ों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। कराटे खिलाड़ी प्रशांत दिवाकर ओर उन्नति पाठक को 2021-22 में शानदार प्रदर्शन करने पर बेस्ट स्टूडेंट ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। जापान कराटे दो शोतोरियू इंटरनेशनल इंडिया के अध्यक्ष एवं मुख्य प्रशिक्षक निर्मल गोस्वामी ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। सभी खिलाडिय़ों ने अपने गुरुजनों को गुलाल लगाया। कार्यक्रम में प्रवीण गोस्वामी, प्रवीण सोनी, राकेश तिवारी, कुणाल गोस्वामी, पारस कुशवाह,  प्रतीक कुमार आदि का सहयोग रहा।

Post a Comment

0 Comments