न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 23 मार्च। शहीद दिवस पर बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में शहीदों को नमन करते हुए संकल्प सेवा संस्था एवं 15वीं बटालियन पीएसी ने एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया।
रक्तदाjन शिविर का शुभारंभ 15वीं बटालियन पीएसी के सेनानायक नरेंद्र कुमार सिंह और असिस्टेंट कमांडेंट नवीन नायक, डॉ. विनीत कुमार पीएसी हॉस्पिटल एवं अशोक कुमार, क्वार्टरर मास्टर ने भारत माता के चित्र पर संयुक्त रूप से दीपक जलाकर एवं माल्यार्पण कर किया। साथ ही 23 मार्च को शहीद ए आजम भगत सिंह, राजगुरु सुखदेव को फांसी दिए जाने वाले दिन पर याद करते हुए उनको भावपूर्ण श्रद्धांजलि भी अर्पित की। संस्था के अध्यक्ष ब्रजेश पंडित ने अपने संबोधन में संस्था के कार्र्यों पर प्रकाश डाला एवं जल सेवा रक्तदान एवं शिक्षा सहयोग के बारे में विस्तार से बताया। संस्था के महासचिव सोनी त्रिपाठी ने रक्तदान के विषय में जानकारी दी। इससे पूर्व पीएसी के बैंड ने कमांडेंट एवं सभी रक्तदानवीरों का बेंड बजा कर स्वागत किया। मानव सेवा चेरिटेबल ब्लड बैंक के डायरेक्टर ओम प्रकाश चौधरी के निर्देशन में हुए शिविर में कुल 42 यूनिट रक्तदान हुआ। इसमेंं पीएसी एवं संस्था के सदस्यों ने रक्तदान किया।
संकल्प रक्तदान की कार्यकारिणी घोषित
संकल्प रक्तदान की नई कार्यकारिणी घोषित की गई। इसमें धर्मवीर कौशिक को अध्यक्ष एवं अनुज दीक्षित को महामंत्री नियुक्त किया गया। इसके अलावा मुकेश निरवानिया, गौरव जैन, अमर राजावत, संतोष सिंह को उपाध्यक्ष अमन कुलश्रेष्ठ, मनोज शर्मा, अर्जुन कुमार, सोनू जैन, राजपाल सिंह को मंत्री नियुक्त किया गया।
0 Comments