छोटे-छोटे बच्चों ने दिखाई खेल प्रतिभा

विभिन्न स्पर्धाओं के विजेता खिलाड़ी अपने प्रमाण पत्रों के साथ।



न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 15 मार्च । दयाल बाग स्थित श्री राम सेंटेनियल स्कूल में प्री. विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए बाल खेल दिवस का आयोजन कया गया। इसका शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन डॉ. सुबोध कुमार गुप्ता और चेयरपर्सन सत्यवती गुप्ता ने किया। 
विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने जुंबा रेस, फ्लॉवर एंड वेजिटेबल रेस, रैबिट रेस में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और साथ ही छात्रों के अभिभावक एवं दादा-दादी ने भी इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट दिए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. संजीव एम ल्याल, शैक्षणिक निर्देशिका डॉ. बंदना घोष, उप प्रधानाचार्य एवं सभी शिक्षक गण मौजूद रहे। प्री. स्कूल की प्रधानाचार्य प्राचार्य दीपा आर्य ने आभार जताया।

Post a Comment

0 Comments