Image

हनुमान मंदिर में अवैध निर्माण योगी के बुलडोजर ने किया ध्वस्त

 


न्यूज़ स्ट्रोक

लखनऊ, 05 । उत्तर प्रदेश में योगी सरकार का अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलना जारी है। अब चाहे वह मंदिर हो या मस्जिद। या फिर कोई कॉम्पलेक्स। जहां कहीं भी अवैध निर्माण है उस पर एक्शन लिया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को लखनऊ के अमीनाबाद स्थित हनुमान मंदिर परिसर में बाबा का बुलडोजर चला। मंदिर परिसर में बन रहे अवैध कांपलेक्स  को बुलडोजर चला कर ध्वस्त किया गया। 
इस दौरान निर्माण को गिरा रही नगर निगम की टीम को विरोध का भी सामना करना पड़ा लेकिन इसके बावजूद टीम अवैध निर्माण को गिराने में जुटी रही। मंदिर परिसर में कई महीने से अवैध निर्माण किया जा रहा था। एलडीए ने इसे सील कराया था। सील के बावजूद निर्माण जारी रहा। 28 अप्रैल को एलडीए ने ध्वस्त करने का आदेश पारित किया था। एलडीए ने निर्माण कराने वालों को खुद तोड़ने के लिए 16 दिन का समय दिया था। उधर नगर निगम ने भी इसे ध्वस्त करने का निर्णय लिया था। उसने भी निर्माण कर्ताओं को खुद तोड़ने की मोहलत दी थी।
बताया जा रहा है कि नगर निगम द्वारा दिए गए निर्धारित समय के भीतर निर्माण ना तोड़ने पर गुरुवार को नगर निगम का दस्ता मौके पर पहुंचा और इसके बाद जेसीबी और मजदूरों की मदद से निर्माण कार्य को ध्वस्त कर दिया गया। 
नगर निगम की टीम सुबह 10 बजे से ही इसे तोड़ने के लिए डट गई। कार्रवाई का लोगों ने विरोध किया। लेकिन पुलिस बल ने लोगों को खदेड़ दिया।

Post a Comment

0 Comments