-मान सिंह, अनामिका चौहान और केएन कौशिक ने मैदान पर लिखी जीत की प्रेरणादायक इबारत
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 03 मई। उम्र महज एक नंबर भर है, जोश और कुछ ठान लेने का जज्बा हो तो उम्र के किसी भी मोड़ पर सफलता पाई जा सकती है। सिर्फ सफलता ही नहीं, स्वर्णिम सफलता। आगरा के खिलाडिय़ों ने इसी तरह की सफलता हासिल करते हुए युवाओं के लिए भी एक आदर्श स्थापित किया है। चेन्नई में 27 अप्रैल से एक मई तक आयोजित 42वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप में आगरा के खिलाडिय़ों ने एक बार फिर अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराते हुए दो स्वर्ण पदक समेत तीन पदक अपने नाम किए।
उम्र के जिस पायदान पर लोगों के हाथ-पैर जकडऩे लगते हैं, वहां 75 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में आगरा के मान सिंह ने जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीतकर बेहतरीन उपलब्धि हासिल की। उनके हाथ से निकले भाले ने बताया कि मन में जीत का विश्वास हो तो तन भी साथ देता है और जीत को स्वर्ण अक्षरों में लिख देता है।
वहीं महिला वर्ग में अनामिका चौहान भी पीछे नहीं रहीं। 40 प्लस आयु वर्ग में अनामिका चौहान ने शॉट पुट में गोल्ड मेडल जीत लिया। अनामिका की यह गोल्डन सक्सेस बढ़ती उम्र की महिलाओं को प्रेरित करने वाली है।
इसके अलावा एवरग्रीन केएन कौशिक मैदान में उतरें और कुछ न करें, यह हो ही नहीं सकता। 75 प्लस आयु वर्ग की हाई जंप स्पर्धा में केएन कौशिक ने रजत पदक जीता है। केएन कौशिक लगातार राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीतते रहे हैं। एथलेक्सि में वह शहर का एक जाना-माना नाम है। मैदान पर उनकी उपस्थिति हमेशा प्रेरणादायक रहती है। जिला ओलिंपिक संघ के सचिव राहुल पालीवाल ने सभी विजेता खिलाडिय़ों को जीत की बधाई दी है।

0 Comments