न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 24 जुलाई। हिन्दू वादी संगठन अखिल भारत हिंदू महासभा ने संगठन का विस्तार करते हुए कई नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी है। विभिन्न हिंदू संगठनों से जुड़े लोग भी हिंदू महासभा में शामिल किए हैं।
छावनी स्थित मुस्तफा क्वार्टर के प्राचीन बंगला मुखी माता मंदिर परिसर में महासभा के प्रदेश प्रवक्ता बृजेश भदौरिया की अध्यक्षता में एक बैठक की गई। बैठक में संगठन को विस्तार किया गया। संचालन कर रहे राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट ने अवतार सिंह गिल को प्रांतीय अध्यक्ष, मीना दिवाकर को महिला मोर्चा की प्रांतीय अध्यक्ष, बृजेश भदौरिया को प्रदेश प्रवक्ता, सुनील यादव को प्रांतीय महामंत्री, हिन्दू महासभा विभागाध्यक्ष जितेन्द्र कुशवाहा, कुलवंत सिंह को गौरक्षा विभाग अध्यक्ष, रवि कर्दम को गौ रक्षा विभाग महामंत्री, विशाल को हिंदू महासभा महामंत्री, अनिल बाबा को महानगर संगठन मंत्री, हिन्दू महासभा जिलाध्यक्ष मनीष पंडित, मनीष सहगल को महासभा का जिला उपाध्यक्ष पद पद नियुक्ति किए जाने की घोषणा की। प्रिया सिकरवार को महिला मोर्चा जिला महामंत्री, व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शंकर श्रीवास्तव, विपिन राठौर को युवा जिलाध्यक्ष बनाया गया है। अजय पंडित को गौ रक्षा विभाग का जिलाध्यक्ष, पंकज ठाकुर को छात्र सभा का जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी है। महासभा के प्रदेश प्रवक्ता बृजेश भदौरिया ने बताया कि जल्द ही वार्ड और स्तर तक पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी।


0 Comments