न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 24 जुलाई। प्रथम महिला फेंसिंग लीग खेलो इंडिया और रैंकिंग टूर्नामेंट में आगरा के चार खिलाड़ी (तीन गल्र्स और एक बॉयज) यूपी टीम की ओर से प्रतिभाग करेंगे।
आगरा में यह सभी खिलाड़ी कैंट रोड स्थित सिंह फेंसिंग एकेडमी पर राष्ट्रीय प्रशिक्षक सुमन सिंह के निर्देशन में प्रेक्टिस करते हैं। अब यह खिलाड़ी सबा खान, महक सिंह अंडर-17 के ई.पी. इवेंट में और अभिषेक कुमार अंडर-17 के ही फाइल इवेंट में प्रतिभाग करेंगे। यह प्रतियोगिता दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 25 जुलाई से 29 जुलाई तक खेली जाएगी। वर्ष 2015 के नेशनल गेम्स की तलवारबाजी खिलाड़ी अर्चना यादव फॉयल इवेंट के सीनियर वर्ग में प्रतिभाग करेगी। अर्चना यादव भी सुमन के स्टेयिम में कोच रहने के दौरान उनकी प्रशिक्षु रह चुकी हैं।
खिलाडिय़ों के चयन पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार जोशी, जिला तलवारबाजी संघ के अध्यक्ष डॉ. हरि सिंह यादव और सचिव रीनेश मित्तल ने बधाई दी।


0 Comments