अखिल भारतीय फोरेंसिक विज्ञान प्रवेश परीक्षा 24 जुलाई को



न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 22 जुलाई। अखिल भारतीय फोरेंसिक प्रवेश परीक्षा (एआईएफएसईटी) 2022-2023 का आयोजन 24 जुलाई को किया जाएगा। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। इसके मुताबिक, एआईएफएसईटी विभिन्न विश्वविद्यालयों में फोरेंसिक विज्ञान पाठ्यक्रमों के लिए एक अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा है। मथुरा, आगरा और मुरादाबाद बेल्ट के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलपति सचिन गुप्ता ने कहा कि हमारे संस्थान में फॉरेंसिक साइंस का कोर्स होने से छात्रों को  लाभ हुआ हैं। 
फॉरेंसिक साइंस का उपयोग अपराधियों की खोज करने के लिए किया जाता है। कभी-कभी तो ये ही डीएनए जांच के द्वारा दो बिछुड़े लोगों को मिलाता भी है। यह डिग्री कोर्स करने के बाद छात्रों को विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरी के पर्याप्त अवसर मिलेंगे और उनका भविष्य उज्ज्वल होगा। फॉरेंसिक एक्सपटर्स को अक्सर सरकारी खुफिया एजेंसियों की ओर से नियुक्त किया जाता है, जिनमें इंटेलिजेंस ब्यूरो, केंद्रीय जांच ब्यूरो, गवर्नमेंट फॉरेंसिक लैबोरेटरी, आयकर विभाग आदि शामिल हैं।    
परियोजना समन्वयक स्वाति वाजपेयी ने एक बयान में कहा कि ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा की अवधि 60 मिनट होगी, जिनका आयोजन देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। एआईएफएसईटी के लिए आवेदन करने की फीस 2000 रुपये है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया और अन्य विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है। छात्र किसी समस्या या सवाल के लिए एआईएफएसईटी के हेल्पलाइन नंबर 08035018480 पर कॉल कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments