अमित बने जैन एकता मंच के प्रदेशाध्यक्ष



न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 6 जुलाई। अमित जैन नायक को युवा विंग जैन एकता मंच का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बुधवार को नगर निगम स्थित मेयर कार्यालय में अमित के लिए सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमेंं मेयर सहित समाज के अन्य लोगों ने माला पहनाकर उनका स्वागत व बधाईयां दीं। 
राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश जैन अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष जनेश्वर दयाल जैन द्वारा अमित के अलावा एकता जैन को उत्तर प्रदेश महामंत्री महिला विंग बनाया गया। आगरा के महापौर नवीन जैन ने दोनों को सम्मानित किया। दिल्ली से आए हुए प्रमोद जैन ने मंच के उदेश्य के बारे में बताते हुए कहा कि जैन समाज की सभी आमनाओं को लेकर एक साथ आगे बढऩा है। गरीब बच्चों के हित में काम करना है। कार्यक्रम में दिव्यांश जैन, अभिषेक जैन, सत्यवीर चौधरी, रवि गिड़वानी, अंकित भटनागर, चंद्र नोटनानी,जितेंद्र कुमार जैन, हेमा जैन, राहुल जैन, सुजल जैन, रेखा जैन, नमिता जैन आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments