-देवीराम अग्रवाल मेमोरियल जिला हॉकी प्रतियोगिता का भव्य शुभारम्भ
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा,09 जुलाई । आगरा हॉकी संघ आगरा के तत्वावधान में एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के मैदान पर शनिवार को देवीराम अग्रवाल मेमोरियल जिला महिला एवं पुरुष सेवन ए साइड हॉकी प्रतियोगिता शुरू हो गई। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं आगरा छावनी से विधायक डॉ. जी एस धर्मेश, विशिष्ट अतिथि पेप्सीको इंडिया के एसोसिएट डायरेक्टर राहुल शर्मा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
आगरा हॉकी संघ के अध्यक्ष डॉ. कमल चौधरी, गिरीश चंद्र गोयल, सतीश चंद्र गोयल, उमेश अग्रवाल, संदीप गोयल, राजेश अग्रवाल, सचिव संजय गौतम, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. हरिसिंह, आरएसओ सुनील चंद जोशी और मन:कामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी ने स्वर्गीय देवीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता का पहला मैच आगरा स्टेडियम एवं आर्मी इलेवन के बीच खेला गया। इस मैच को आर्मी इलेवन ने स्टेडियम इलेवन को 6-0 से हराकर जीता। इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग से छह और महिला वर्ग से चार टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
इस अवसर पर शैलेश सिंह, बृजेश गोयल, कृति शर्मा, मीनाक्षी पोपली, गोपाल शर्मा, अमरजीत सिंह, सुनील जैन पूर्व पार्षद, प्रमोद गिरी, साधना गौतम, डॉ. जयदीप शर्मा, संदीप परिहार, हरदीप सिंह, मलकीत सिंह, शाहिद अंसारी, फिरोज खान, कल्पना चौधरी, शशिप्रभा, योगेश वर्मा, आदि उपस्थित थे। मैच के निर्णायक अमित सक्सेना धर्मेश और प्रशांत शुक्ला थे। कार्यक्रम का संचालन रीनेश मित्तल ने किया।




0 Comments