स्टेडियम को दोनों वर्गों में बढ़त, आर्मी और बीडी जैन भी आगे



-देवीराम स्मृति जिला सेवन-ए-साइड हॉकी प्रतियोगिता में आज बुधवार को अंतिम लीग मुकाबले, फाइनल गुरुवार को

न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 12 जुलाई । आर्मी इलेवन व स्टेडियम इलेवन ने पुरुष वर्ग में और बीडी जैन डिग्री कॉलेज व स्टेडियम इलेवन ने एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही देवीराम स्मृति जिला सेवन-ए-साइड हॉकी प्रतियोगिता में अपने-अपने मैच जीतकर बढ़त बना ली।
आगरा हॉकी संघ के सचिव संजय गौतम ने बताया महिला वर्ग के पहले मुकाबले में बीडी जैन डिग्री कॉलेज की टीम ने लीग में दूसरी जीत दर्ज करते हुए आज जॉन मिल्टन स्कूल की टीम को 4-0 से हरा दिया। विजयी टीम की ओर से आरती ने दो और बबली व निशा ने एक-एक गोल किये।
महिला वर्ग के दूसरे मुकाबले में स्टेडियम इलेवन ने कृष्णा कालेज को 20 से हराया। विजयी टीम की ओर से भूमि और पूजा ने एक-एक गोल किये।
तकनीकी निदेशक प्रशांत शुक्ला के अनुसार, पुरुष वर्ग में मंगलवार को पहले मुकाबले में आर्मी इलेवन ने एमडी क्लब को 5-0 से हराया। आर्मी की ओर से श्याम राणा, रोहित, हरीश, केशवन और पप्पू ने गोल किये। पुरुषों के दूसरे मुकाबले में स्टेडियम इलेवन ने कृष्णा कॉलेज की टीम को 6-0 से हराया। स्टेडियम की ओर से गुलफाम, फरमान, अभिषेक, कुणाल, अभिषेक और अनुज ने एक-एक गोल किये।
मैचों के रेफरी प्रशांत शुक्ला, गौरव शर्मा, धर्मेश सिंह, अमीनुल्लाह खां, अमित सक्सेना, आशा, मधु कुशवाह, बेबी कुमारी थीं। इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. कमल चौधरी, संयुक्त सचिव संजय तिवारी, सचिव महिला हॉकी मीनाक्षी घिल्डियाल/पोपली, प्रो. वंदना अग्रवाल, रीनेश मित्तल, डा. जयशंकर यादव, सोमदत्त दीक्षित, रमन दीक्षित, हरदीप सिंह हीरा, वीरेन्द्र सिंह बॉबी, हरीश चंद गोयल, पंकज गोयल, सतीश गोयल, उमेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments