वृक्ष धरा के हैं आभूषण, वो करते हैं दूर प्रदूषण

संत रामकृष्ण महाविद्यालय बल्केश्वर में आयोजित वृक्ष महोत्सव में पौधों में पानी देतीं वैचारिक जागरण मिशन ट्रस्ट की सदस्याएं।


न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 11 जुलाई। वैचारिक जागरण मिशन ट्रस्ट द्वारा सोमवार को वृक्ष महोत्सव का आयोजन किया गया। इसके तहत पौधारोपण किया गया। संत रामकृष्ण महाविद्यालय बल्केश्वर में आयोजित वृक्ष महोत्सव में ट्रस्ट की अध्यक्ष प्रतिभा जिंदल ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा प्रतिवर्ष पौधारोपण किया जाता है। ट्रस्ट द्वारा लगाए गए पौधे अब वृक्ष बन चुके हैं। 
प्रतिभा ने कहा कि उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से पूरे देश में प्रदूषण बढ़ रहा है, इसका प्रमुख कारण है पेड़ों का कटना। उन्होंने कहा कि हमें संकल्प लेना होगा कि अपने जन्म दिवस, अपने विवाह दिवस व अन्य स्मृति दिवस व अन्य सुअवसरों पर वृक्षारोपण अवश्य  करें। ताकि हमारा शहर  प्रदूषण से मुक्त रहे  और प्रकृति सुंदरता से हरी भरी रहे।
ट्रस्ट की ओर से अशोक, पान्डासाइटस के सहित अन्य पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर महासचिव दीपिका अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अनीता मित्तल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष खुशबू अग्रवाल, उपाध्यक्ष मधुबाला अग्रवाल, कोरल अग्रवाल,निशा जैन ,रजनी अग्रवाल, मनोरमा अग्रवाल, लोग मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments