-जिले के खिलाड़ियों की गूंज स्टेट से नेशनल तक
विभिन्न प्रांतों के खिलाड़ी भी आगरा में हो रहे तैयार
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 04 जुलाई । आगरा के शतरंज खिलाड़ी स्टेट और नेशनल स्तर पर अपनी धाक जमा रहे हैं। उनके हुनर की तूती हर जगह बोल रही है। प्रदेश की हर प्रतियोगिता में आगरा के खिलाडिय़ों को अब गंभीरता से लिया जाता है। आगरा के इन तमाम युवा खिलाडिय़ों को निखारने में अहम योगदान है जिला शतरंज एसोसिएशन के सचिव और प्रदेश के जाने माने कोच संजय दुबे का।
वर्ष 2012 से आरंभ हुए डायनेमिक चेस स्कूल के फाउंडर व कोच संजय दुबे शतरंज खिलाडिय़ों को बदलते समय के साथ आधुनिक तरीके ट्रेनिंग दे रहे हैं और खिलाडिय़ों को मानसिक रूप से मजबूत बना रहे हैं। उनमें खेलने का जज्बा और जीतने की जिद पैदा कर रहे हैं। पिछले 10 वर्षों से चल रहे इस शतरंज स्कूल ने 51 अंतर्राष्ट्रीय फिडे रेटेड शतरंज खिलाड़ी तैयार किए हैं। इनमेंं 32 आगरा जिले से तथा 19 अन्य जिलों और प्रदेशों से हैं।
इन खिलाडिय़ों ने 25 बार स्टेट चैंपियन, दो बार रेटेड प्रतियोगिता के जीतने के अतिरिक्त 35 से अधिक बार नेशनल खेलने का गौरव प्राप्त किया है। खिलाडिय़ों को टूर्नामेंट का वास्तविक व समुचित माहौल देने के लिए चार सीनियर नेशनल आर्बिटर तैयार कराए हैं।
सीनियर नेशनल ऑर्बिटर जितेन्द्र शर्मा के अनुसार इस शतरंज स्कूल में खिलाडिय़ों के लिए प्रत्येक स्तर पर प्रतियोगात्मक तैयारी कराई जाती है। संजय सर सिर्फ खेल संबंधी तकनीकी ज्ञान ही नहीं देते हैं बल्कि उनको नैतिक व व्यवहारिक शिक्षा भी देते हैं। वो एक अच्छे मोटीवेटर कोच हैं।
वहीं सीनियर नेशनल ऑर्बिटर वैष्णवी यादव का कहना है 'संजय सर में शतरंज व शतरंज खिलाडिय़ों को आगे बढ़ाने के लिए अत्यधिक जोश व जुनून है , वो इसके लिए किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करते।'
इस शतरंज स्कूल से लाभान्वित होने वाले कुछ खिलाड़ी इस प्रकार हैं: संचय दुबे, ईशान लवानिया, आयुष गोयल, नारायन चौहान, संकल्प अरोड़ा, आराध्या चौहान, आदित्य प्रताप, पार्थ भटनागर, अशींद्र यादव, जितेन्द्र शर्मा, कृषिका गर्ग, हिमांशु, श्वेता, पूर्वी राजपूत, ईशान देव, श्रेयष सिंह, राघव गर्ग, सारा प्रकाश, वानिका सिंघल, काव्य किशोर, पार्थ गुप्ता, संकल्प गुप्ता, राहुल, प्रियांशु, आशीष मिश्रा, मर्सी गौतम, दिवित, मन, कृष्ण शर्मा, कृष्णा, शुभ सक्सेना, अधीश बंसल, संभव जैन, मानवी, कृष्णेश, उदय चक्रवर्ती, दक्ष सिंघल, सुब्रत, अर्पनराज, अमित गर्ग, धैर्यंश, गौरांग, श्यामसुंदर, अनमोल, शांतनु, शब्द, शिव, आर्यन, ध्रुव और दीपक ।
वर्तमान में डायनेमिक चेस स्कूल के फाउंडर संजय दुबे के साथ फिडे इंस्ट्रक्टर संचय दुबे, जितेन्द्र शर्मा, वैष्णवी यादव, अशींद्र यादव, कृष्णा, दीपक कश्यप, अमित गर्ग खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर रहे हैं।

0 Comments