भगवान शिव का वरदान है योग

 


🧘‍♀️सद्भावना पार्क कमला नगर में जारी योग शिविर, पौधारोपण भी

न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 05 जुलाई । पृथ्वीवासियों के लिए भगवान शिव का वरदान है योग। भगवान शिव ब्रह्मांड के सबसे बड़े योगी हैं। उनकी ध्यान और समाधिस्थ अवस्था योग की पराकाष्ठा है। योग हमें ईश्वर और प्रकृति दोनों से जोड़ता है। कमला नगर सद्भावना पार्क में पिछले आठ वर्ष से चल रहे नि:शुल्क योग शिविर में आज मंगलवार को आठवा स्थापना दिवस मनाया गया।
 इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष भानू महाजन ने भी योग किया और शहरवासियों को योग के प्रति जागरूक किया।


शिविर में योग का प्रशिक्षण देने वाले मुरारीप्रसाद अग्रवाल ने ताड़ासन, सूर्य नमस्कार, अनुलोम विलोम, कपाल भाति, भ्रामरी, वज्रासन, त्रिकोण आसन, वृक्षासन कराये और उनकी जानकारी दी। 
भानु महाजन  ने कहा कि योग आध्यात्मिक, मानसिक और शारीरिक क्षमता को बढ़ाता है। प्रतिरोधकता के साथ सकारात्मक विचार देता है। योग स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ विचार भी देता है। स्वस्थ लोग, स्वस्थ विचार, स्वस्थ शहर और स्वस्थ देश सिर्फ योग ही बना सकता है।
इस मौके पर योगाचार्य मुरारीप्रसाद अग्रवाल व क्षेत्रवासियों ने पार्क में पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से राधाबल्लभ जी, गुड्डू भाई, किशन चंद, महेश चंद, हैप्पी भाई, मीरा ग्रवाल, सीमा, नीलम, उषा, रंगेश त्यागी आदि उपस्थित थे।

ये टिप्स दिए
  • जहां बैठे हमेशा सीधे बैठें। पीठ झुकाकर न बैठें। 
  • रात को जल्दी सोना, सुबह जल्दी उठना भी योग है।
  • गहरी लम्बी सांस लेंने का अभ्यास करें।

Post a Comment

0 Comments