बैडमिंटन : मानसी सिंह और तनीषा महिला एकल के फाइनल में पहुंचीं

 प्रतियोगिता के एक मिक्स्ड डबल मैच में खेलते प्रतिभागी।


-विजय शर्मा मेमोरियल ईस्ट जोन सिलेक्शन बैडमिंटन टूर्नामेंट में खेले जा रहे संघर्षपूर्ण मुकाबले 
-आगरा की राधा ठाकुर महिला एकल और युगल वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में हारकर बाहर

न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 02 जुलाई। उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े बैडमिंटन टूर्नामेंट विजय शर्मा मेमोरियल ईस्ट जोन सिलेक्शन के तीसरे दिन शनिवार को लखनऊ की मानसी सिंह और बस्ती की तनीषा सिंह ने महिला एकल के फाइनल में जगह बना ली। आगरा की राधा ठाकुर महिला वर्ग के एकल और युगल दोनों वर्गों के सेमीफाइनल में हार गईं।
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम आगरा  में जारी इस टूर्नामेंट के महिला एकल के सेमीफाइनल में लखनऊ की मानसी सिंह ने हापुड़ की काजल पनवार को 21-10, 21-18 से शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। वहीं बस्ती की तनीषा सिंह ने आगरा की राधा ठाकुर को  21-11, 21-11 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। 
महिला युगल के सेमीफाइनल में माही नरेश व मयूरी यादव की जोड़ी ने शिवांगी सिंह व तनीषा सिंह की जोड़ी को 23-21, 21-19 से और समृद्धि सिंह व सोनाली सिंह ने राधा ठाकुर व सिमरन चौधरी को 21-18 21- 7 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। 
बालिका वर्ग अंडर-19 के एकल मुकाबले में लखनऊ की रिद्धिमा थापा ने मेरठ की सिद्धि राठी को 21-6, 21-11 व बस्ती की तनिषा सिंह ने हापुड़ की काजल पनवार को 21-13 21-18 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। 
बालिका वर्ग अंडर-19 के युगल मुकाबले में आदित्य यादव व नेहल नीरू मित्तल की जोड़ी ने बतुल तालिब व प्रिया शुक्ला की जोड़ी को 21-11,13-21, 21-16 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं बस्ती की शिवांगी सिंह व तनीषा सिंह की जोड़ी ने अलीगढ़ की रमा सिंह व सुजाता सिंह की जोड़ी को 21-11,21-19 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मिश्रित युगल अंडर-19 में गोरखपुर के शिवम श्रीवास्तव व आदित्य यादव की जोड़ी ने अलीगढ़ के प्रदीप चौधरी व सुजाता सिंह को 21-18 21-17 से व दक्ष गौतम और शिवांगी सिंह की जोड़ी ने रिशांक और रमा सिंह को 21-14 ,18-21,21-12 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

आगरा ने देश में बनाया रिकॉर्ड                                     
आयोजन समिति की अध्यक्ष बीना लवानिया ने बताया शहर में पहली बार हो रही है विजय शर्मा ईस्ट जोन सिलेक्शन बैडमिंटन प्रतियोगिता ने देश में एक रिकॉर्ड बनाया है। एक साथ 700 प्लेयर के मैच सुबह सात बजे से रात के 12 बजे तक कराना अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

Post a Comment

0 Comments