न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 03 जुलाई। हिप हिप हुर्रे के साथ आसमान में उछलती टोपियां नेशनल क्रॉसबो चैम्पियनशिप में मेडल जीतने की खुशी को बयां कर रही थीं। एक मिनिट में तीन लक्ष्य और कुल 30 लक्ष्य साधने का मौके था। हैदराबाद व पंजाब के खिलाड़ियों ने सर्वाधिक मेडल जीतकर बाजी मारी ली।
एयर फोर्स के स्वर्णिम जयन्ती पार्क में आयोजित इंडियन क्रॉसबो शूटिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय नेशनल क्रॉसबो शूटिंग चैम्पियनशिप के समापन समारोह में एयर कोमोडोर एसके वर्मा, ग्रुप कैप्टन आर बैनर्जी, जेपी होटल के उपाध्यक्ष हरीश कुमार ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर स्क्वॉड्रन लीडर दिव्या बाजपेयी भी मौजूद थीं। पिस्टल क्रॉसबो, रिकव क्रॉसबो, कम्पाउंड क्रॉसबो की चैम्पियनशिप आयु वर्ग के अनुसार पांच कैटेगरी में आयोजित की गई। इसमें सर्वाधिक मेडल हैदराबाद व पंजाब खिलाड़ियों ने प्राप्त किए।
जल्दी ही ओलम्पिक में
शामिल होगा क्रॉसबो
आगरा। इंडियन क्रॉसबो शूटिंग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रजत विज, उपाध्यक्ष हिना विज व सचिव परवेज जोशी ने बताया कि क्रॉसबो जल्दी ही ओलम्पिक में भी शामिल होने जा रहा है। अगले वर्ष अमेरिका में 10वीं विश्व चैम्पियनशिप होने जा रही है।


0 Comments