प्रभु के चरणों में की समर्पित भक्ति गंगा



📑 प्रतिभा जिंदल के  भजन व आरती संग्रह भक्ति गंगा का विमोचन

न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 14 जुलाई । मां पीतांबरा पीठ को समर्पित करते हुए भजन व आरती संग्रह भक्ति गंगा का विमोचन होटल क्लार्क्स शिराज के समीप स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पर किया गया। इस मौके पर मंदिर में भक्ति की धारा प्रवाहित होती रही। 
वैचारिक जागरण मिशन ट्रस्ट की संस्थापक अध्यक्ष प्रतिभा जिंदल  द्वारा संकलित सैकड़ों भजनों में से करीब 125 भजन और आरतियों का एक संकलन प्रकाशित किया गया है, जो मां पीतांबरा पीठ को समर्पित एवं अपनी सासू मां श्रीमती प्राग देवी को उनकी प्रथम स्मृति में है। इस भजन संग्रह का विमोचन मंदिर के महंत पंडित सुरेंद्र प्रकाश भारद्वाज एवं पंडित योगेश भारद्वाज  के सानिध्य में हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि आध्यात्म आचार्य मुकेश शर्मा थे। उनके साथ डॉ. सुनील जैन ,राकेश जैन, पुष्पेंद्र त्रिवेदी, शुभम अग्रवाल, कोरल अग्रवाल, प्रांजल जिन्दल, प्रमोद अग्रवाल आदि लोग शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments