आठ हजार यूनिट के लिए लगेंगे आठ रक्तदान शिविर


- 24 जुलाई को आगरा मंडल में आठ स्थानों पर लगेंगे राष्ट्रीय रक्तदान शिविर

न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 22 जुलाई। अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा केंद्रीय युवादल और माथुर वैश्य मंडलीय परिषद आगरा मंडल द्वारा छठे राष्ट्रीय रक्तदान शिविर का आयोजन 24 जुलाई को होने जा रहा है। देश भर में 50-60 रक्तदान शिविरों के माध्यम से रक्तदान पर्व मनाया जाएगा। इसका लक्ष्य 8000 यूनिट रक्त संग्रह का है, जिससे जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सके। आगरा मंडल में आठ शिवरों का आयोजन होगा।  
महासभा के मंडलाध्यक्ष आगरा मंडल अशोक गुप्ता ने पचकुइयां स्थित माथुर वैश्य भवन में आयोजित पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में यह जानकारी देते हुए शहर की जनता से अधिक से अधिक रक्तदान करने का आग्रह किया। सभी रक्तदान करने वाले लोगों को प्रमाण पत्र व तुलसी का पौधा उपहार स्वरूप प्रदान किया जाएगा। युवा पीढ़ी में सोशल मीडिया के क्रेज को देखते हुए सभी रक्तदान शिविरों पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं, जिससे सोशल मीडिया के माध्यम से अन्य लोगों में भी रक्तदान के प्रति जागरूकता पैदा हो। रक्तदान शिविर सुबह नौ बजे से प्रारम्भ होकर शाम पांच बजे तक चलेंगे। इसमें सभी समाज के लोग रक्तदान कर सकते हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से मंडल मंत्री अचल गुप्ता, मंडल कोषाध्यक्ष मुकेश गुप्ता, केन्द्रीय युवादल अध्यक्ष आकांश मैरोठिया, मंडल संरक्षक विनोद सर्राफ, दिलीप गिदौलिया, रक्तदान संयोजक रोबिन गुप्ता, रिषभ गुप्ता, नीकेश गुप्ता, मुकेश, विमल, दिलीप, अतुल गुप्ता, विनय, सौरभ, विकास आदि मौजूद रहे।
यहां लगेंगे रक्तदान शिविर 
आगरा। माथुर वैश्य महासभा भवन पचकुइयां, लोकहितम ब्लड बैंक कमला नगर, आगरा पब्लिक स्कूल विजय नगर, देश दीपक पब्लिक स्कूल आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 10 सिकन्दरा, आरती मनोज हॉस्पीटल राजपुर चुंगी, लक्ष्मी नारायण मंदिर एत्मादपुर, माथुर वैश्य धर्मशाला इरादतनगर, श्रीराम चैरिटेबिल ब्लड बैंक शाहदरा चुंगी आदि शामिल हैं।

Post a Comment

0 Comments