न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 24 जुलाई । आवाम ए आगरा सामाजिक संस्था द्वारा श्रावण मास में भगवान शिव और पार्वती को समर्पित हरियाली तीज कार्यक्रम का भव्य आयोजन गणपति एमरोल्ड हाइट्स सोसाइटी शास्त्री पुरम में समाजसेवी चौधरी सोमा सिंह की अध्यक्षता में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राधा कृष्ण की प्रतिमा पर पुष्प माला और दीप प्रज्ज्वलित कर क्षेत्रीय पार्षद मंजू वार्ष्णेय, भाजपा नेत्री पायल सिंह चौहान और समाजसेवी अनुराधा शर्मा ने किया। मशहूर गायक मुकेश शर्मा, शिल्पी सरीन और शैलेन्द्र के गाए गानों ने सभी को नृत्य करने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम में मौजूद सभी महिलाओं ने एक दूसरे को तीज की बधाई दी। उनका उत्साह देखते ही बन रहा था सभी ने खूब मस्ती की। महिलाओं के मेहंदी रचे हाथ और उनका श्रंगार उन्हें बेहद खूबसूरत बना रहा था। आखिरकार हरियाली तीज मस्ती, खूबसूरती और उल्लास का त्योहार जो है। मंजू वार्ष्णेय ने तीजोत्सव का महत्व बताया। हरे और विभिन्न रंग के भारतीय परिधान में महिलाओं ने गीत, नृत्य प्रस्तुत कर खूब मनोरंजन किया।
मुकेश शर्मा ने तीज के शानदार गीत सुनाए। स्व. किशोर कुमार जी को याद कर श्रृद्धांजलि भी दी। इस दौरान रेखा ठाकुर, लोकेश, पल्लवी, प्रिया, एकता सिंह, वंदना परिहार, मंजू शर्मा, विनीता चौधरी, नर्गिस, रूपम सक्सेना,शारदा, संजू शर्मा, हेमा शर्मा, हेमा, अनीता गौतम, तुषार, दयाल, रूपम, नितेश अग्रवाल, विमलेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे। मंच संचालन कबीर ने किया।


0 Comments