चावल, आटे पर जीएसटी बढ़ाने के खिलाफ आए गल्ला व्यापारी, दिया ज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जिला इकाई ने वित्तमंत्री के नाम दिया ज्ञापन 

न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 07 जुलाई। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जिला इकाई आगरा द्वारा नॉन ब्रांडेड चावल, आटा व अन्य खाद्यान्न पर जीएसटी बढ़ाने के खिलाफ स्टेट जीएसटी कार्यायल में केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के नाम पर एक ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन एडिशनल कमिशनर ग्रेड-2 कैलाश नारायन, ज्वॉइंट कमिशनर केएन पाल, ज्वॉइंट कमिशनर रवि शेखर और ज्वॉइंट कमिशनर संजय कुशवाह को दिया गया।
दरअसल 28 और 29 जून को हुयी जीएसटी कमेटी की बैठक में नॉन ब्रांडेड चावल, आटा व खनन पर पांच प्रतिशत टैक्स लगाने का निर्णय लिया गया था। ज्ञापन में कहा गया है कि हम समस्त गल्ला व्यापारी इस  टैक्स को लगाने का घोर विरोध करते हैं। गल्ला व्यापार करोना संकट के बाद वैसे ही मरणावस्था में है।  ऐसी अवस्था में टैक्स लगाने से व्यापारी पूरी तरह से चौपट हो जाएगा।  व्यापारी भुखमरी की हालत में पहुंच जाएंगे। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल इस टैक्स को किसी भी रूप में लागू नहीं होने देगा। हम  इस लड़ाई को आखरी सांस तक लड़ेंगे।ं
ज्ञापन के दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गिर्राज अग्रवाल, महामंत्री दीपक शर्मा, प्रदेश मंत्री राज कुमार गुरनानी, मंडल अध्यक्ष निर्मल जैन, कोषाध्यक्ष डीसी मित्तल, युवा जिला अध्यक्ष सुनील जैन, युवा जिला महामन्त्री योगेश  रखबानी, जिला उपाध्यक्ष किशोर बुधरानी, मीडिया प्रभारी मेघराज दयलानी, जिलामंत्री सुलेमान भाई, राजेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments